फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX launches a new space station crew with four astronauts from four countries Latest News Update

SpaceX: स्पेसएक्स ने लॉन्च किया एक नया अंतरिक्ष स्टेशन दल; इसमें चार देशों के अंतरिक्ष यात्री

Sat, 26 Aug 2023 01:28 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 26 Aug 2023 01:28 PM IST
सार

स्पेसएक्स ने चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक नया अंतरिक्ष स्टेशन दल लॉन्च किया।  यह एक निर्धारित छह महीने का मिशन है जो दर्जनों विज्ञान और अन्य प्रयोगों से भरा हुआ है।

विज्ञापन
SpaceX launches a new space station crew with four astronauts from four countries Latest News Update
SpaceX - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

स्पेसएक्स ने चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक नया अंतरिक्ष स्टेशन दल लॉन्च किया। दरअसल, स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर चारो लोगों ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सफल उड़ान भरी। इस मिशन को 17,500 मील प्रति घंटे तक पहुंचने और निचली-पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने में लगभग नौ मिनट लगे। अगले 29 घंटों तक, कैप्सूल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने के लिए सफर करेगा।
विज्ञापन


स्थानीय समयानुसार रविवार को सुबह 8:50 बजे के आसपास इसे लॉन्च किया गया। यह एक निर्धारित छह महीने का मिशन है जो दर्जनों विज्ञान और अन्य प्रयोगों से भरा हुआ है।
विज्ञापन


इस कैप्सूल में सवार चार लोग मिशन कमांडर और नासा के अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री और मिशन पायलट एंड्रियास मोगेन्सन, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री सातोशी फुराकावा और रूसी अंतरिक्ष यात्री कॉन्स्टेंटिन बोरिसोव हैं। मोघबेली और बोरिसोव के लिए यह पहली अंतरिक्ष उड़ान है। यह मोगेंसेन और फुराकावा के लिए दूसरा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed