Video: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में गाना गाकर सबको चौंकाया, बाइडन की प्रतिक्रिया वायरल
व्हाइट हाउस में एक रात्रिभोज रखा गया था। यहां खाना खाने के बाद दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने अचानक से माइक ले लिया और एक अंग्रेजी गाना गाने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल आजकल अमेरिका आए हुए हैं। इस दौरान बुधवार को जहां वह उत्तर कोरिया पर आक्रामक दिखे वहीं रात में एक अलग अंदाज में नजर आए। उनके इस अंदाज को देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति भी हैरान रह गए।
यून के लिए व्हाइट हाउस में एक रात्रिभोज रखा गया था। यहां खाना खाने के बाद दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने अचानक से माइक ले लिया और एक अंग्रेजी गाना गाने लगे। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन चकित रह गए।
South Korean President Yoon Suk-yeol sings “American Pie” as President Joe Biden and the guests listen in the State Dining Room at the White House in Washington, DC.
विज्ञापन विज्ञापन
More #GettyFootage 🎥@somogettynews ➡️https://t.co/hjLoEyZ2uB pic.twitter.com/Biugijvflj — Getty Images News (@GettyImagesNews) April 27, 2023
दरअसल, जो बाइडन, उनकी पत्नी जिल बाइडन ने राष्ट्रपति यून और उनकी पत्नी किम केओन के लिए रात्रि भोज के साथ ही शाम का मजा लेने के लिए संगीतकारों को बुलाया था। जब सभी लोग डाइनिंग रूम में पहुंचे, जहां ब्रॉडवे सितारों नॉर्म लुईस, ली सालॉन्गा और जेसिका वोस्क गाने गा रहीं थीं। तभी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने माइक ले लिया और अमेरिकन पाई का गाना गाने लगे।
यून के गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।