फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea removed the word 'enemy' for the North

दक्षिण कोरिया ने उत्तर के लिए हटाया ‘दुश्मन’ शब्द

Wed, 16 Jan 2019 02:53 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 16 Jan 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
South Korea removed the word 'enemy' for the North

दक्षिण कोरिया ने अपने द्विवार्षिक रक्षा दस्तावेज में उत्तर कोरिया के लिए पहले इस्तेमाल किए जाने वाले ‘दुश्मन’ शब्द को हटा दिया है। इसे प्योंगयांग के साथ सुलह करने की दक्षिण कोरियाई कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अंतरराष्ट्रीय गतिरोध को खत्म करने के लिए वाशिंगटन और प्योंगयोंग नेताओं के बीच होने वाली दूसरी बैठक से ठीक पहले यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के मंगलवार को प्रकाशित हुए रक्षा श्वेत पत्र में उत्तर कोरिया के लिए ‘दुश्मन’, ‘मौजूदा दुश्मन’ या ‘प्रमुख दुश्मन’ जैसे किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया। ये शब्द कोरियाई देशों के बीच शत्रुता का एक कारण रहे हैं क्योंकि उत्तर कोरिया इसे एक उकसावे भरा एक ऐसा कदम बताता रहा है जो यह बताता है कि दक्षिण कोरिया कितना द्वेषपूर्ण कार्रवाई करता रहा है। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने पहली बार उत्तर कोरिया को 1995 में अपने दस्तावेज में ‘प्रमुख दुश्मन’ बताया था, जिसके एक साल बाद ही उत्तर कोरिया ने सियोल को ‘आग के दरिया’ में बदलने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed