{"_id":"69118c7292f26b78a5078336","slug":"south-korea-ousted-leader-yoon-suk-yeol-indicted-for-flying-drones-over-north-korea-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"S Korea: पूर्व राष्ट्रपति यून की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तर कोरिया के ऊपर ड्रोन्स उड़ाने के मामले में चलेगा मुकदमा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
S Korea: पूर्व राष्ट्रपति यून की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तर कोरिया के ऊपर ड्रोन्स उड़ाने के मामले में चलेगा मुकदमा
Mon, 10 Nov 2025 12:25 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिओल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिओल
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:25 PM IST
सार
यून सुक योल और दो अन्य अधिकारियों पर सत्ता के दुरुपयोग, दुश्मन को मदद पहुंचाने के आरोपों में मुकदमा चलाया जाएगा। उत्तर कोरिया ने अक्तूबर 2024 में दक्षिण कोरिया पर उनकी राजधानी प्योंगयांग के ऊपर ड्रोन्स उड़ाने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
यून सुक योल, पूर्व दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। दरअसल पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ उत्तर कोरिया के ऊपर ड्रोन्स उड़ाने के आरोप में मुकदमा चलेगा। आरोप है कि यून सुक योल ने दोनों देशों के बीच तनाव भड़काने और देश में मार्शल लॉ लगाने के फैसले को सही ठहराने के मकसद से उत्तर कोरिया के ऊपर ड्रोन्स उड़वाए थे। यून सुक योल ने राष्ट्रपति रहते हुए बीते साल दिसंबर में दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने की कोशिश की थी। इसके तहत उन्होंने संसद में सैनिक भेज दिए थे। हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो सके और महाभियोग की प्रक्रिया के बाद उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था।
यून के साथ ही उनकी सरकार के दो शीर्ष अधिकारियों पर भी चलेगा मुकदमा
फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल जेल में बंद हैं और देश में मार्शल लॉ लगाने और बगावत की साजिश रचने के आरोयूपों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। अब मौजूदा राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने यून सुक योल के खिलाफ उत्तर कोरिया के ऊपर ड्रोन्स उड़ाने और दोनों देशों के बीच तनाव भड़काने के आरोप में भी मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यून के साथ ही उनकी सरकार के दो शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमा चलाया जाएगा, जिनमें यून की सरकार में रक्षा मंत्री रहे किम योंग ह्यून, मिलिट्री खुफिया सर्विस के पूर्व कमांडर यिओ इन ह्युांग का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें- US-Syria: आज ट्रंप से मिलेंगे सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा, 1946 के बाद पहली बार किसी सीरियाई नेता की एंट्री
विज्ञापन
दोषी पाए गए तो उम्रकैद या मौत की सजा तक हो सकती है
आरोप है कि यून सुक योल और दो अन्य अधिकारियों पर सत्ता के दुरुपयोग, दुश्मन को मदद पहुंचाने के आरोपों में मुकदमा चलाया जाएगा। उत्तर कोरिया ने अक्तूबर 2024 में दक्षिण कोरिया पर उनकी राजधानी प्योंगयांग के ऊपर ड्रोन्स उड़ाने के आरोप लगाए थे। इसके चलते दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। हालांकि हालात बिगड़े नहीं और धीरे-धीरे तनाव कम हो गया। जिन आरोपों के तहत पूर्व राष्ट्रपति और उनकी सरकार के अधिकारियों पर मुकदमा चल रहा है, उनमें दोषी पाए जाने पर मौत की सजा या उम्रकैद तक हो सकती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन