फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea Heavy rain flood leaves several dead world news in hindi

South Korea Flood: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश, बाढ़ से 22 लोगों की मौत, 14 लापता

Sun, 16 Jul 2023 06:55 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 16 Jul 2023 06:55 AM IST
सार

South Korea Flood: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। बाढ़ के चलते देश में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
South Korea Heavy rain flood leaves several dead world news in hindi
South Korea Flood - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लापता हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ के कारण हजारों लोगों को अपने घरों को खाली करना पड़ा है। फिलहाल सरकारी एजेंसियां बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ओसोंग शहर में भूमिगत सड़क मार्ग में 19 वाहन डूब गए हैं। केंद्रीय आपदा एजेंसी के हवाले से मीडिया ने बताया कि सबसे अधिक मौतें उत्तरी ग्योंग सांग में हुई हैं, जहां भूस्खलन और आवास ढहने के कारण 16 लोगों की जान चली गई है। इसके बाद दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत में चार लोगों के मरने की सूचना है।
विज्ञापन


बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के चलते लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। साथ ही सरकारी एजेंसियां देश भर में हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। इसके अलावा शुक्रवार को दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत के नॉनसान क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन से हुई मौत
इस बीच सेजोंग शहर में हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा दक्षिणपूर्वी काउंटी येओंगजू और चेओंगयांग में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। वहीं, चेओंगजू में एक कार के भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बाढ़ में डूबे 19 वाहन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओसोंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य को बचा लिया गया है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि अचानक आई बाढ़ के बाद शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ में 19 वाहन डूब गए हैं। हालांकि, कार में कितने लोग सवार थे, इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।


4763 लोगों ने राहत शिवरों में पनाह ली
मीडिया के अनुसार, गोएसन बांध में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 6:30 बजे पानी भरना शुरू हो गया, जिसके कारण गोएसन में लगभग 6,400 निवासियों को इलाके से बाहर निकाला गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश भर में भारी बारिश के कारण कुल 4763 लोगों को अस्थायी आश्रय में पनाह लेनी पड़ी। बाढ़ के कारण 59 सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed