{"_id":"680ea2ca1eec5f44df07e0fc","slug":"south-carolina-myrtle-beach-shooting-updates-casualties-rescue-operation-us-police-retaliate-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच पर गोलीबारी, 11 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच पर गोलीबारी, 11 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारी
Mon, 28 Apr 2025 03:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मर्टल बीच
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मर्टल बीच
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 28 Apr 2025 03:04 AM IST
सार
अमेरिका में साउथ कैरोलिना के लोकप्रिय पर्यटक शहर मर्टल बीच पर शनिवार रात (स्थानीय समयानुसार) को किसी ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। हमले में 11 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मरने वाले का नाम नहीं बताया गया है और न ही यह स्पष्ट किया है कि वह संदिग्ध था या नहीं।
विज्ञापन
साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच पर गोलीबारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका में साउथ कैरोलिना के लोकप्रिय पर्यटक शहर मर्टल बीच पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना में 11 लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Syria IMF Debt Repayment: कर्ज चुकाने में सीरिया की मदद करेंगे सऊदी-कतर, विश्व बैंक को देने हैं 15 मिलियन डॉलर
विज्ञापन
मर्टल बीच के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार रात (स्थानीय समयानुसार) को किसी ने मर्टल बीच पर हथियार से गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस विभाग के अनुसार, तत्काल खतरे को भांपते हुए एक अधिकारी ने एक व्यक्ति को गोली मारी दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसका नाम नहीं बताया गया है। न ही यह स्पष्ट किया गया है कि वह संदिग्ध था या नहीं।
विज्ञापन
उत्तरी कैरोलिना के कॉलेज में गोलीबारी, एक की मौत
एक अन्य घटना में, उत्तरी कैरोलिना के एक कॉलेज में गोलीबारी हुई। घटना में एक 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जो छात्र नहीं था। वहीं, छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद रविवार सुबह कॉलेज परिसर को बंद कर दिया गया। कॉलेज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गोलीबारी सप्ताह भर चलने वाले वाइकिंग फेस्ट समारोह के अंतिम कार्यक्रम यार्ड फेस्ट के बाद एलिजाबेथ सिटी स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर के केंद्र में हुई। बयान में कहा गया है कि गोलीबारी के दौरान चार लोगों को गोली लगी, जिनमें तीन छात्र शामिल हैं, जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: India-Afghanistan Ties: काबुल में तालिबान के विदेश मंत्री और भारतीय राजनयिक की बैठक, सियासत-व्यापार पर चर्चा
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन