फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South African president to visit flood sites with death toll expected to climb

South Africa: दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से अब तक 78 मौतें, प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे राष्ट्रपति रामाफोसा

Fri, 13 Jun 2025 03:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Jun 2025 03:37 PM IST
सार

South Africa: दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 78 पहुंच चुकी है। यह देश के सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक है। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन
South African president to visit flood sites with death toll expected to climb
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा - फोटो : एक्स/सिरिल रामाफोसा

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा शुक्रवार को देश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के उन इलाकों का दौरा करेंगे, जहां हाल की विनाशकारी बाढ़ में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य चौथे दिन भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामाफोसा पूर्वी केप प्रांत के म्थाथा शहर जाएंगे, जहां मंगलवार की सुबह बाढ़ ने सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। रामाफोसा की यह यात्रा उस समय हो रही है, जब आपदा के शुरुआत में प्रशासन की प्रतिक्रिया को लेकर आलोचना हो रही है। अत्यधिक खराब मौसम को आपदा का कारण माना जा रहा है। तीव्र बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग ने पिछले हफ्ते ही खराम मौसम की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हेगसेथ बोले- जरूरत पड़ने पर ग्रीनलैंड-पनामा पर कब्जा करेंगे, सिग्नल चैट के इस्तेमाल पर जवाब देने से इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय सरकार के प्रमुख ने बताया कि बाढ़ आने के बाद शुरुआती कुछ घंटों में राहत कार्य लगभग रुक गया था क्योंकि वहां विशेष बचाव दल, गोताखोर और खोजी कुत्तों वाली टीम जैसे पर्याप्त संसाधन नहीं थे। पूर्वी केप प्रांत देश के सबसे गरीब इलाकों में से एक है। पूर्वी केप प्रांत के प्रमुख ऑस्कर माबुयाने ने बताया कि इस 72 लाख की आबादी वाले प्रदेश में केवल एक ही बचाव हेलीकॉप्टर है, जो भी 500 किलोमीटर दूर एक अन्य शहर से लाया गया।


बाढ़ सुबह के समय आई, जब अधिकांश लोग सो रहे थे। कई लोग बाढ़ में बह गए और उनके घर व सामान भी बह गए। अधिकारियों ने कहा कि जैसे-जैसे खोज जारी है, और शव मिल सकते हैं क्योंकि बचावकर्मी बाढ़ के पानी और तबाह हुए घरों की जांच कर रहे हैं। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। म्थाथा की एक निवासी जिनाथी वुसो ने कहा, मुझे मानसिक तौर मदद की जरूरत है, क्योंकि मैंने अपने सामने लोगों को मरते देखा। वे टिन की चादरों और मलबे के साथ पानी के साथ बह गए। उन्होंने बताया कि कुछ लोग किसी चीज को पकड़ने या चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह टूट गई और वे भी मर गए। इसीलिए अभी भी शव मिल रहे हैं और कुछ लोग अब भी लापता हैं। 

ये भी पढ़ें: 'लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शन के दौरान नेशनल गार्ड की तैनाती अवैध'; संघीय जज का आदेश

संघीय सरकार की ओर से भेजी गई टीम का नेतृत्व कर रहे सहकारी शासन और पारंपरिक मामलों के मंत्री वेलेंकोसिनी हलबीसा ने गुरुवार देर रात राष्ट्रीय प्रसारक 'एसएबीसी'से कहा कि प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे लापता व्यक्तियों की सूचना दें, ताकि बचाव दल को पता चल सके कि उनके कितने और लोगों की तलाश करनी है। हलबीसा ने कहा, हम एक संकट में हैं। एक वास्तव में एक आपदा है। जैसे-जैसे पानी कम होगा, और लोग मिलेंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed