US: हेगसेथ बोले- जरूरत पड़ने पर ग्रीनलैंड-पनामा पर कब्जा करेंगे, सिग्नल चैट के इस्तेमाल पर जवाब देने से इनकार
अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा कि पेंटागन ने ग्रीनलैंड और पनामा पर बलपूर्वक कब्जा करने की योजना बनाई है, लेकिन यह केवल आकस्मिक स्थिति के लिए है। उन्होंने सिग्नल ऐप पर संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोपों का स्पष्ट जवाब नहीं दिया। कांग्रेस में उनकी गवाही को लेकर भारी विवाद हुआ और जवाब न देने पर नाराजगी जताई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पेंटागन ने ग्रीनलैंड और पनामा पर बलपूर्वक कब्जा करने की योजना बनाई है। कांग्रेस की तीखी बहस के दौरान बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को जब उनसे सिग्नल चैट के इस्तेमाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।
अमेरिकी संसदीय समिति- हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की बैठक के दौरान डेमोक्रेटिक सदस्यों ने हेगसेथ से कई तीखे सवाल पूछे। सबसे कठिन सवाल सैन्य दिग्गजों की ओर से पूछे गए। इस दौरान हेगसेथ ने पेंटागन प्रमुख के रूप में अपने कार्यों के बारे में पूछे गए कई सवालों के सीधे जवाब देने से बचने की कोशिश की, जिससे बहस और तेज हो गई।
हमारा काम संभावित स्थिति के लिए योजना बनाना: हेगसेथ
प्रतिनिधि एडम स्मिथ ने हेगसेथ से जब पूछा कि क्या पेंटागन ने ग्रीनलैंड या पनामा पर जबरन कब्जा करने की कोई योजना बनाई है, तो उन्होंने जवाब दिया, 'हमारा काम हर संभावित स्थिति के लिए योजना बनाना होता है।'
ये भी पढ़ें: Iran-Israel Tension: इस्राइल ने ईरान के सैन्य-परमाणु ठिकानों पर किया हमला; तेहरान ने भी की जवाबी कार्रवाई
हेगसेथ के गोलमोल जवाब पर सांसद टर्नर ने किया हस्तक्षेप
यह सामान्य बात है कि पेंटागन कई ऐसे संघर्षों की योजना बनाता है जो हो भी सकते हैं और नहीं भी। लेकिन जब हेगसेथ ने इस पर बार-बार गोलमोल जवाब दिए, तो एक रिपब्लिकन सांसद माइक टर्नर ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा, 'आपकी गवाही का मतलब यह नहीं है कि पेंटागन ग्रीनलैंड पर हमला करने की तैयारी कर रहा है, सही है?'
हम ग्रीनलैंड के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं: हेगसेथ
जैसे ही हेगसेथ ने आकस्मिक योजनाओं के बारे में फिर से वही जवाब दोहराया, तो टर्नर ने जोर देकर कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आप ऐसा ही कहेंगे।' इस पर हेगसेथ ने जवाब दिया, 'हम ग्रीनलैंड के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं ताकि वो किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षित रहे।'
डेमोक्रेट्स की नाराजगी और तीखे आरोप
बार-बार सांसदों ने हेगसेथ पर कई सवालों के जवाब नहीं देने का आरोप लगाया, खासकर कैपिटल हिल परपिछले दो दिनों की सुनवाई में। इस दौरान सांसद सालुद कार्बाजल इतने नाराज हो गए कि उन्होंने कहा, 'आप इस देश के लिए शर्म की बात हैं। आप नेतृत्व के लायक नहीं हैं। आपको तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।'
ये भी पढ़ें: Plane Crash: वैश्विक मीडिया में सुर्खियों में छाया विमान हादसा; सीएनएस से अल जजीरा तक...जानें किसने क्या लिखा
सिग्नल चैट पर गोपनीय जानकारी के सवाल तीखी बहस
हेगसेथ पर आरोप है कि उन्होंने दो सिग्नल चैट का इस्तेमाल कर यमन में किए जाने वाले अमेरिकी हमलों की जानकारी अपने परिवार और कुछ अधिकारियों के साथ साझा की। इस पर सवाल उठे कि क्या उन्होंने गोपनीय जानकारी लीक की है? इस पर हेगसेथ ने जवाब दिया कि उन्होंने जो भी जानकारी साझा की, वह गोपनीय नहीं थी। लेकिन सांसद सेठ मौलटन (जो खुद मरीन सेना में रह चुके हैं) ने कहा, 'आपको अच्छी तरह पता होना चाहिए कि कौन-सी जानकारी गोपनीय है।' हेगसेथ ने अपने जवाब में कहा कि जो बात साफ है वो ये कि ये एक सफल सैन्य अभियान था। हेगसेथ के सिग्नल इस्तेमाल पर पेंटागन निगरानी रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।
अगर दोषी पाए गए तो क्या जवाबदेही लेंगे?
जब हेगसेथ से पूछा गया कि अगर जांच में वो दोषी पाए जाते हैं, तो क्या वे इस्तीफा देंगे या खुद को जवाबदेह ठहराएंगे? तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, और सिर्फ इतना कहा कि वे 'राष्ट्रपति की इच्छा से काम करते हैं।'
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.