{"_id":"684b8dbc01612d1d55086794","slug":"deployment-of-national-guard-during-protests-in-los-angeles-is-illegal-federal-judge-s-order-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Los Angeles Protests: 'लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शन के दौरान नेशनल गार्ड की तैनाती अवैध'; संघीय जज का आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Los Angeles Protests: 'लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शन के दौरान नेशनल गार्ड की तैनाती अवैध'; संघीय जज का आदेश
Fri, 13 Jun 2025 08:02 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को

Published by: बशु जैन
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:02 AM IST
सार
लॉस एंजिलिस में आव्रजन के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार हजार नेशनल गार्डों की तैनाती की है। इसे कोर्ट ने अवैध और ट्रंप के अधिकारों का अतिक्रमण करार दिया है।
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस में प्रदर्शन।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉस एंजिलिस में आव्रजन के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान नेशनल गार्ड की तैनाती के फैसले को संघीय अदालत ने खारिज कर दिया है। संघीय न्यायाधीश ने एक आदेश में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कैलिफोर्निया से नेशनल गार्ड हटाने के लिए कहा है। आदेश में कहा गया कि गार्ड की तैनाती अवैध है। यह 10वें संशोधन का उल्लंघन है तथा ट्रंप के वैधानिक अधिकार का अतिक्रमण है।
अमेरिकी जिला न्यायाधीश चार्ल्स ब्रेयर ने कहा कि आव्रजन दमन के विरोध में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में करीब चार हजार नेशनल गार्ड की तैनाती का आदेश देकर अपनी सीमा का अतिक्रमण किया है। कोर्ट ने कहा कि ट्रंप ने पहले ही गार्ड को उचित तरीके से नहीं बुलाया था। जज ने कहा कि इस देश की स्थापना एक राजा के प्रति सम्मान के रूप में की गई थी, और संविधान सीमाओं का एक दस्तावेज है। मैं यह पता लगाने का प्रयास कर रहा हूं कि सीमाएं कहां खींची गई हैं?
ये भी पढ़ें: हेगसेथ बोले- जरूरत पड़ने पर ग्रीनलैंड-पनामा पर कब्जा करेंगे, सिग्नल चैट के इस्तेमाल पर जवाब देने से इनकार
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के गर्वनर ने दायर की थी याचिका
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने नेशनल गार्ड की तैनाती को रोकने के लिए मुकदमा दायर किया था। उन्होंने आपातकालीन याचिका दायर कर जज से गार्ड को आव्रजन छापों में सहायता करने से रोकने का अनुरोध किया। गर्वनर ने तर्क दिया कि सैनिकों को संघीय भवनों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। कोर्ट से अपील की गई थी कि सैनिकों को छापों के दौरान आव्रजन एजेंटों की सुरक्षा करने से रोके। उन्होंने कहा कि गार्ड को शामिल करने से केवल तनाव बढ़ेगा और नागरिक अशांति को बढ़ावा मिलेगा।
मेजर जनरल स्कॉट शेरमैन ने कहा कि बुधवार तक लगभग 500 गार्ड सैनिकों को आव्रजन अभियानों में एजेंटों के साथ जाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। एजेंटों को सुरक्षा प्रदान करने वाले गार्ड सैनिकों की तस्वीरें आव्रजन अधिकारियों द्वारा पहले ही प्रसारित की जा चुकी हैं। शेरमैन टास्क फोर्स 51 के कमांडर हैं, जो लॉस एंजिलिस में भेजे गए गार्ड सैनिकों और मरीन की देखरेख कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका, मिले इसका श्रेय'; फिर क्रेडिट को लालायित ट्रंप, कश्मीर पर कही ये बात
ट्रंप ने भेजे 4,000 नेशनल गार्ड और 700 मरीन
बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने हालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद लॉस एंजिलिस में 4,000 नेशनल गार्ड और 700 मरीन तैनात किए हैं। मामले में ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ये तैनाती फेडरल इमारतों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए है। लेकिन कोर्ट में दायर दस्तावेजों के अनुसार, अब इन्हें आव्रजन छापों में मदद करने का आदेश दिया गया है, जिससे तनाव और अस्थिरता बढ़ने का खतरा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन