फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South African Indian-origin abducted girl found safe and unharmed in Cape Town township

South Africa: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी अपहृत लड़की केपटाउन में सुरक्षित और सकुशल मिली

Wed, 16 Nov 2022 04:50 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जोहान्सबर्ग।
पीटीआई, जोहान्सबर्ग। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Nov 2022 04:50 AM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता सार्जेंट वेस्ली ट्विग ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न विशिष्ट इकाइयों के एसएपीएस सदस्यों और केप टाउन शहर के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उसे सोमवार शाम खयेलित्शा में एक झोंपड़ी में पाया।

विज्ञापन
South African Indian-origin abducted girl found safe and unharmed in Cape Town township
अबीराह की सकुशल वापसी से पहले थाने के सामने प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : Twitter

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में अगवा की गई भारतीय मूल की आठ वर्षीय बच्ची को उसके परिवार के पास सुरक्षित लौटा दिया गया है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राइलैंड्स प्राइमरी स्कूल की छात्रा अबीराह देखता (Abirah Dekhta) का चार नवंबर की सुबह उसके स्कूल ट्रांसपोर्ट वाहन से कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया गया था, जब वह किसी अन्य छात्र की प्रतीक्षा कर रही थी।

विज्ञापन

 

 

अबीराह के माता-पिता कुछ साल पहले भारत से जाकर केप टाउन में बस गए थे। लड़की के पिता शहर में मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (एसएपीएस) ने पुष्टि की है कि अबीराह को उसके परिवार के पास सुरक्षित लौटा दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सार्जेंट वेस्ली ट्विग (Sergeant Wesley Twigg) ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न विशिष्ट इकाइयों के एसएपीएस सदस्यों और केप टाउन शहर के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उसे सोमवार शाम खयेलित्शा में एक झोंपड़ी में पाया। खयेलित्शा केप टाउन के बाहरी इलाके में मुख्य रूप से ब्लैक टाउनशिप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ली ट्विग ने कहा कि लड़की के मिलने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए डॉक्टर के पास भेजा गया। इस बीच, अपहरण की जांच जारी है, पुलिस जासूस वर्तमान में घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए कई लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि एसएपीएस कुछ रिपोर्टों की पुष्टि नहीं कर सका है। केप टाउन के उपनगर गेट्सविले में सप्ताह के अंत में सैकड़ों निवासियों ने पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ एथलॉन में पास एक पुलिस स्टेशन के सामने धरना-प्रदर्शन किया था और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। उस समय पुलिस ने बताया था कि तलाशी अभियान के दौरान पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चे के मिलने के बाद सोमवार रात विरोध-प्रदर्शन की योजना को रद्द कर दिया गया।

पुलिस निरीक्षण और सामुदायिक सुरक्षा के प्रांतीय कार्यकारी अधिकारी रीगन एलन ने इस खबर का स्वागत किया कि अबीराह को सुरक्षित ढूंढ लिया गया और उसे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। एलन ने मीडिया को बताया कि एसएपीएस और कानून प्रवर्तन एजेंसियां अभी भी उसके लापता होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। विभिन्न व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और मुझे विश्वास है कि हम जल्द ही इस मामले की तह तक पहुंचने में सक्षम होंगे। 


इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि बच्चे की रिहाई के लिए फिरौती मांगी गई थी या भुगतान किया गया था। अबीराह के परिवार के एक सदस्य मिया रमजान ने कहा कि परिवार को राहत मिली है कि उनकी बेटी उनके पास वापस आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed