{"_id":"619e70ef659aaa04f0272947","slug":"south-africa-pandit-wrote-a-book-on-the-hindu-deity-vishnu-translated-vishnu-sahasranama-in-english-so-that-even-those-who-do-not-know-hindi-can-read-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका: पंडित ने हिंदू देवता विष्णु पर लिखी किताब, विष्णु सहस्त्रनाम का अंग्रेजी में किया तर्जुमा ताकि हिंदी न जानने वाले भी पढ़ सकें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण अफ्रीका: पंडित ने हिंदू देवता विष्णु पर लिखी किताब, विष्णु सहस्त्रनाम का अंग्रेजी में किया तर्जुमा ताकि हिंदी न जानने वाले भी पढ़ सकें
Wed, 24 Nov 2021 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:35 PM IST
सार
भारत में प्रशिक्षित सिगबान जोहानिसबर्ग में हिंदुओं, विशेष रूप से निम्न सामाजिक-आर्थिक समूह के लोगों की काफी सहायता करती हैं। वह विभिन्न पूजाओं से लेकर हिंदू रीति रिवाज से शादियां और अंत्येष्टि भी कराती हैं।
विज्ञापन
भगवान विष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका की एक पंडित लुसी सिगबान ने हिंदू देवता विष्णु के बारे में अहम किताब लिखी है। यह किताब न केवल हिंदुओं बल्कि अन्य धार्मिक समुदायों के बीच भी पसंद की जा रही है। इस किताब में विष्णु के 1,000 नामों का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है ताकि इसे दक्षिण अफ्रीकी लोगों और विशेष रूप से उन हिंदू युवाओं के लिए सुलभ बनाया जा सके जो हिंदी या संस्कृत नहीं पढ़ सकते हैं। सिगबान ने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर ‘विष्णु-1,000 नेम्स’ नामक किताब लिखी है।
विज्ञापन
उन्होंने ‘विष्णु सहस्त्रनाम’ का सात साल तक अध्ययन किया और फिर दूसरों के साथ अपने विचार साझा करने का फैसला किया। सिगबान ने कहा कि 2005 में मेरी स्थिति बहुत खराब थी। उस समय मैं एक साल से ज्यादा समय से बिना नौकरी के थी और मेरी कार को बैंक ने वापस ले लिया था। मेरे बेटे निताई और गौरा छोटे थे और यह बहुत कठिन समय था। जैसा कि बुद्धिमान लोगों ने कहा है कि कठिन समय में किसी को ऊपर वाले पर भरोसा रखना चाहिए। सत्यनारायण व्रत कथा से जीवन की चुनौतियों को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
कमजोरों की मदद करती हैं सिगबान
भारत में प्रशिक्षित सिगबान जोहानिसबर्ग में हिंदुओं, विशेष रूप से निम्न सामाजिक-आर्थिक समूह के लोगों की काफी सहायता करती हैं। वह विभिन्न पूजाओं से लेकर हिंदू रीति रिवाज से शादियां और अंत्येष्टि भी कराती हैं। हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और पारंपरिक अफ्रीकी धर्म समुदायों के सदस्यों ने सप्ताहांत में जोहानिसबर्ग के दक्षिण में मुख्य रूप से भारतीय बस्ती लेसिया में दुर्गा मंदिर के भीतर पुस्तक के विमोचन में भाग लिया।
विज्ञापन