फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa lifts night curfew after overcoming Omicron Covid-19 variant fourth wave

द. अफ्रीका ने हटाया नाइट कर्फ्यू: सबसे पहले यहीं हुई थी ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान, अब संक्रमण दर में 29.7% की आई कमी

Fri, 31 Dec 2021 08:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 31 Dec 2021 08:51 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में ही सबसे पहले कोरोना संक्रमित सामने आया था, जिसके बाद यह संक्रमण पूरी दुनिया में फैल गया। अब यहां 25 दिसंबर के बाद से नए मामलों में 29.7 प्रतिशत की कमी देखी गई थी।

विज्ञापन
South Africa lifts night curfew after overcoming Omicron Covid-19 variant fourth wave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक तरफ जब दुनिया में ओमिक्रॉन संक्रमण के साथ ही कोरोना के मामलों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है तो दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका में कोरोना की चौथी लहर से पार पा लिया गया है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने तत्काल प्रभाव से नाइट कर्फ्यू को भी हटा दिया गया है। यह नाइट कर्फ्यू देर रात से सुबह चार बजे तक लागू था। 

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, देश में टीकाकरण और स्वास्थ्य क्षमताओं के आधार पर महामारी को लेकर जारी प्रतिबंधों में कुछ बदलाव किए गए हैं। सरकारी बयान में कहा गया कि देश में कोरोना के मामले निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। सभी संकेत बता रहे हैं कि देश ने चौथी लहर की आशंका को पार कर लिया है। 25 दिसंबर से नए मामलों की संख्या में 29.7 प्रतिशत की कमी देखी गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में सार्वजनिक आंदोलनों पर से भी प्रतिबंध हटा दिया है। नए नियम के मुताबिक, बंद कमरे या हॉल में 1000 और बाहर 2000 लोग सभाएं कर सकते हैं। इसके अलावा शराब की दुकानें रात 11 बजे के बाद भी खुल सकेंगी। हालांकि, कुछ शर्तें जरूरी लागू की जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम 
दक्षिण अफ्रीकी सरकार के एक बयान में कहा गया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट अन्य वैरिएंट से काफी गुना ज्यादा संक्रामक है। इसके बावजूद पिछली कोरोना लहर की तुलना में इस बार अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed