फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa accused Israel for genocide During hearing in international Court of Justice

ICJ: सुनवाई के दौरान द.अफ्रीका ने इस्राइल पर लगाए नरसंहार के आरोप, नेतन्याहू ने कहा- हम तो आतंक से लड़ रहे

Fri, 12 Jan 2024 03:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हेग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हेग Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 Jan 2024 03:46 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय अदालत में सुनवाई के दौरान दक्षिण अफ्रीका के वकील अदिला हासिम ने कहा कि अदालत में पिछले 13 सप्ताह के सूबत पेश किए गए हैं। हासिम ने कहा कि गाजा के लोग पीड़ित है। गाजा के लोगों की पीड़ा को सिर्फ अदालत का आदेश ही रोक सकता है।

विज्ञापन
South Africa accused Israel for genocide During hearing in international Court of Justice
Court Room - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और  हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका ने इस्राइल पर गाजा के खिलाफ नरसंहार का आरोप लगाया और मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान दक्षिण अफ्रीका ने अदालत से अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द इस्राइली सैन्य अभियानों को रोकने का आदेश दे। इस बार इस्राइल ने भी अदालत में अपना पक्ष पेश रखा और दक्षिण अफ्रीका के आरोपों को सिरे से नकार दिया। हालांकि, युद्ध शुरू होने के बाद ऐसा पहली बार है कि इस्राइल ने किसी अंतरराष्ट्रीय जांच में अपना पक्ष रखा हो। इस्राइल इससे पहले तक सभी जांचों को अनुचित और पक्षपाती बताकर ही नकार देता था।

विज्ञापन


अफ्रीका और इस्राइल ने अदालत में रखा अपना पक्ष
अंतरराष्ट्रीय अदालत में सुनवाई के दौरान दक्षिण अफ्रीका के वकील अदिला हासिम ने कहा कि अदालत में पिछले 13 सप्ताह के सूबत पेश किए गए हैं। हासिम ने कहा कि गाजा के लोग पीड़ित है। गाजा के लोगों के पीड़ा को सिर्फ अदालत का आदेश ही रोक सकता है। सुनवाई के दौरान, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो के माध्यम से अपना पक्ष पेश किया। उन्होंने कहा कि यह एक उल्टी दुनिया है। इस्राइल पर नरसंहार का आरोप लगाया है बल्कि इस्राइल तो नरसंहार से लड़ रहा है। दक्षिण अफ्रीका का पाखंड आसमान तक चिल्लाता है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने भी इस्राइल पर लगे आरोपों को नकारा
सुनवाई के बाद इस्राइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात ने ट्वीट कर कहा कि दक्षिण अफ्रीका द्वारा अदालत में पेश किया गया मामला सबसे बड़ा पाखंड है। अदालत में उनकी कानूनी टीम हमास के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के दावे निराधार हैं और झूठे हैं। वहीं, अमेरिका ने अदालती कार्यवाही पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने आरोपों को निराधार बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा में अभी यह है स्थिति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सात अक्तूबर को आतंकवादी संगठन हमास ने इस्राइल पर 5000 रॉकेट दागे थे, जिसके बाद से इस्राइल ने हमला शुरू कर दिया। इस्राइल के प्रधानमंत्री ने हमास को जड़ से खत्म करने का प्रण लिया है। युद्ध को तीन महीने से अधिक समय बीत गया है। इस दौरान गाजा की 2.3 मिलियन आबादी का 85 फीसदी बेघर हो चुका है। इस्राइली घेराबंदी के कारण भोजन, पानी, दवा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी कमी हो रही है। आईडीएफ हमास अब भी एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। लेबनानी आंतकी संगठन हिजबुल्लाह भी हमास के समर्थन में खड़ा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed