फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Somalia pm Mohamed Hussein Robal sacked over corruption charges

कार्रवाई: भ्रष्टाचार के मामलों पर सोमालिया के प्रधानमंत्री रोबल को हटाया गया

Tue, 28 Dec 2021 04:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मोगादिशु
एजेंसी, मोगादिशु Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 28 Dec 2021 04:16 AM IST
सार

राष्ट्रपति ने सभी सरकारी अधिकारियों से सार्वजनिक भूमि के दुरुपयोग से बचने और देश के कानून और विनियमनों का पालन करने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन
Somalia pm Mohamed Hussein Robal sacked over corruption charges
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media

विस्तार

सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद फरमाजो ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल को उनके पद से हटा दिया है। रोबल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच जारी है।

विज्ञापन


फरमाजो ने कहा कि रोबल पर भ्रष्टाचार और सार्वजनिक भूमि के दुरुपयोग में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने एक दिन पूर्व रोबल पर चुनावी प्रक्रिया को नाकाम बनाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


फरमाजो ने कहा, प्रधानमंत्री के काम और शक्तियों को एक जांच होने तक निलंबित किया गया है और उनकी जगह महदी मोहम्मद गुलेद कार्यवाहक प्रधानमंत्री होंगे। राष्ट्रपति ने सभी सरकारी अधिकारियों से सार्वजनिक भूमि के दुरुपयोग से बचने और देश के कानून और विनियमनों का पालन करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि इससे 2022 की शुरुआत में खत्म होने वाली चुनाव प्रक्रिया में देरी होगी। बता दें, एक नवंबर से शुरू होने वाले संसदीय चुनाव पहले ही 275 में से 24 सांसदों के चुने जाने के बाद निलंबित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed