फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Somali extremist group Al-Shabab Fighters attacks hotel World News in hindi

World News: सोमाली के चरमपंथी समूह अल-शबाब के लड़ाकों ने होटल पर किया हमला, पढ़ें दुनिया की अहम खबरें

Fri, 15 Mar 2024 04:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशू Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Mar 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Somali extremist group Al-Shabab Fighters attacks hotel World News in hindi
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

सोमाली चरमपंथी समूह अल-शबाब के लड़ाकों ने राजधानी मोगादिशू स्थित एक होटल पर हमला कर दिया है। खुद समूह ने अपने टेलीग्राम चैनल पर इसकी जानकारी दी है। समूह ने कहा कि एसवाईएल होटल राष्ट्रपति महल से ज्यादा दूर नहीं है। होटल को सरकारी अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। हालांकि, अब तक घायलों की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन

बाल मृत्यु दर कम हुई, खतरा बरकरार 2030 के लक्ष्य को पूरा करने का संघर्ष
बाल मृत्यु दर कम हुई है, खतरा अभी भी बना हुआ है। इसके 2030 तक के इसे कम करने का लक्ष्य अभी भी पहुंच से बहुत दूर है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में पांच साल की उम्र से पहले मरने वाले बच्चों की संख्या दुनियाभर में सबसे निचले स्तर (49 लाख) तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र बाल कल्याण संगठन (यूनिसेफ), विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से तैयार रिपोर्ट के मुताबिक 2000 के बाद से मृत्यु दर में 51 और 1990 के बाद से लगभग 62% की कमी आई है। यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने कहा, रवांडा, कंबोडिया, मंगोलिया समेत अन्य देशों में इसी अवधि के दौरान, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु दर में 75 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।  ये संख्या दाइयों और अन्य कुशल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों से कम हुई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद रिपोर्ट इस सफलता से जुड़े जोखिमों और निरंतर चुनौतियों को दिखाती है। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2030 के लिए निर्धारित लक्ष्य को लेकर वैश्विक स्तर पर संघर्ष किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्रीका जैसे देशों में मृत्यु दर सर्वाधिक: मध्य अफ्रीका, नाइजीरिया और सोमालिया जैसे देशों में शिशु मृत्यु दर दुनियाभर में सबसे अधिक है। रिपोर्ट में चेताया गया है कि आर्थिक अस्थिरता, हिंसक टकराव, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 महामारी के प्रभावों के कारण चुनौती बरकरार है।

इटली ने टिकटॉक पर लगाया 90 करोड़ रुपये का जुर्माना
इटली के प्रतिस्पर्धा नियामक एजीसीएम ने बृहस्पतिवार को टिकटॉक पर करीब 90 करोड़ रुपये (1.1 करोड़ डॉलर) जुर्माना लगाया। नियामकीय आदेश के मुताबिक बार-बार चेतावनी देने के बाद भी टिकटॉक ने बच्चों व युवाओं के लिए हानिकारक सामग्री की जांच और छटनी नहीं की है। प्लेटफॉर्म पर सामग्री की पर्याप्त जांच नहीं करने के लिए टिकटॉक की तीन इकाइयों पर जुर्माना लगाया है। चीनी कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म टिकटॉक के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा सहित अन्य सोशल मीडिया कंपनियों पर कम उम्र के उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए दुनियाभर के नियामकों का दबाव है।

विपक्ष पर नकेल के बाद भी पुतिन की रूसियों से मतदान की अपील
रूस में 15 से 17 मार्च को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए 25 वर्षों से सत्ता में कायम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसियों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है। रूसी चुनाव में पुतिन की निर्णायक रूप से छह साल के अगले कार्यकाल के लिए जीत तय मानी जा रही है। जबकि विपक्ष के सभी नेताओं को उन्होंने पहले ही हाशिए पर छोड़ रखा है। रूस में विपक्ष न के बराबर है। एजेंसी

मस्क के स्टारशिप रॉकेट का तीसरा परीक्षण भी विफल
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट का तीसरा परीक्षण भी विफल हो गया है। बृहस्पतिवार को तीसरे परीक्षण उड़ान पर रवाना हुआ स्टारशिप पिछले दो प्रयासों की तुलना में अधिक दूर चला तो गया, लेकिन बाद में अंतरिक्ष यान का संपर्क टूट गया। कंपनी के बयान में कहा गया है कि मैक्सिकन सीमा के पास टेक्सास के दक्षिणी सिरे से उड़ान भरने के लगभग एक घंटे बाद हिंद महासागर में अपने लक्ष्य के करीब पहुंचते ही अंतरिक्ष यान से उसका संपर्क टूट गया।


प्रौद्योगिकी सुरक्षा के लिए भारत अमेरिका,  दक्षिण कोरिया प्रतिबद्ध
भारत, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने संवेदनशील प्रौद्योगिकियों की सुरक्षा और विश्व स्तर पर विश्वसनीय प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए समन्वय उपायों के लिए प्रतिबद्धता जताई है। तीनों देशों ने सियोल में एक त्रिपक्षीय प्रौद्योगिकी वार्ता बुलाई। बैठक में समन्वय की जरूरत पर जोर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के लेखन ठक्कर, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के तरुण छाबड़ा व दक्षिण कोरियाई उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग युनजोंग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed