{"_id":"673fe69a689b431f5e0a35b7","slug":"solar-system-youngest-baby-planet-found-outside-exists-near-a-group-of-stars-430-light-years-away-from-earth-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरमंडल: बाहर सबसे कम उम्र का ‘शिशु ग्रह’ मिला, पृथ्वी से 430 प्रकाश वर्ष दूर तारों के समूह के पास है मौजूद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सौरमंडल: बाहर सबसे कम उम्र का ‘शिशु ग्रह’ मिला, पृथ्वी से 430 प्रकाश वर्ष दूर तारों के समूह के पास है मौजूद
Fri, 22 Nov 2024 07:34 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:34 AM IST
सार
सौरमंडल के बाहर अब तक के सबसे कम उम्र का ग्रह मिला है। यह केवल 30 लाख वर्ष पुराना है। वैज्ञानिकों ने इस शिशु ग्रह (बेबी प्लानेट) को आईआरएएस 04125+2902 बी नाम दिया है।
विज्ञापन
शिशु ग्रह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमारे सौरमंडल के बाहर अब तक के सबसे कम उम्र का ग्रह मिला है। यह केवल 30 लाख वर्ष पुराना है। वैज्ञानिकों ने इस शिशु ग्रह (बेबी प्लानेट) को आईआरएएस 04125+2902 बी नाम दिया है। यह ग्रह पृथ्वी से 430 प्रकाश वर्ष दूर आण्विक बादलों में तारों की एक नर्सरी के पास मौजूद है।
शोध में हुआ खुलासा
उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के मैडिसन जी बार्बर के नेतृत्व में ग्रहों पर किए गए शोध में बेबी प्लानेट के बारे में पता चला है। बार्बर ने कहा कि ऐसे युवा ग्रह का पता लगाना असाधारण रूप से दुर्लभ है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वे अकसर धूल भरे बादलों के बीच स्थित सितारों के समूह के आसपास घूमते हैं।
हालांकि, इस ग्रह की बाहरी परत दिखने में थोड़ी खुरदरी लगती है। ऐसा लगता है कि यह किसी बड़े ग्रह से टकराया होगा। नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट (टीईएसएस) की मदद से खोजे गए बेबी प्लानेट जब अपने मेजबान तारे के सामने से गुजरता है, तो उसकी रोशनी फीकी पड़ने लगती है।