फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Soham Parekh Lied About Drone Strike During operation Sindoor chats between Ex-Boss Arkadiy Telegin viral

Soham Parekh: ड्रोन हमले की झूठी कहानी गढ़कर भारतीय मूल के इंजीनियर ने अमेरिका में मचाया बवाल, अब सामने आया सच

Sat, 05 Jul 2025 09:07 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 05 Jul 2025 09:07 AM IST
सार

Soham Parekh: भारतीय मूल के इंजीनियर सोहम पारेख ने अपने एक्स-बॉस को गुमराह करने के लिए ड्रोन हमले की झूठी कहानी गढ़ी। उन्होंने भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान मुंबई में रहते हुए खुद को खतरे में बताया। चैट्स में उन्होंने दावा किया कि उनके घर के पास हमला हुआ है। बाद में उनके झूठ का खुलासा हो गया। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

विज्ञापन
Soham Parekh Lied About Drone Strike During operation Sindoor chats between Ex-Boss Arkadiy Telegin viral
सोहम पारेख विवाद - फोटो : X-@akyshnik

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के माहौल में एक भारतीय मूल के इंजीनियर ने अपने एक्स-बॉस को झूठ बोलकर भावनात्मक रूप से परेशान किया। मुंबई में रहने वाले सोहम पारेख ने दावा किया कि उनके घर के पास ड्रोन हमला हुआ है, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ था। पारेख के एक्स-बॉस और लीपिंग एआई स्टार्टअप के को-फाउंडर अर्काडी टेलेगिन ने सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन


यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किया गया था, जिसमें 26 आम लोगों की जान गई थी। इसी सैन्य तनाव के माहौल में सोहम पारेख ने अपने अमेरिकी एक्स-बॉस को बताया कि उनके घर के पास ड्रोन हमला हुआ है, जिससे बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


मुंबई में रहते हुए खुद को बताया था खतरे में
अर्काडी टेलेगिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस घटना का खुलासा करते हुए कहा कि पारेख उस दौरान मुंबई में ही थे, लेकिन उन्होंने झूठ बोलकर खुद को खतरे में दिखाने की कोशिश की। पारेख ने कहा कि मेरे घर से 10 मिनट की दूरी पर ड्रोन हमला हुआ है। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि उनके घर के पास की बिल्डिंग को नुकसान हुआ है। इस बहाने उन्होंने अपने काम में देरी के लिए टेलेगिन को दोषी ठहराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्क डिले पर एक्स-बॉस को दे रहा था धोखा
टेलेगिन ने कहा कि जब वह कोडिंग से जुड़े काम में थोड़ी देर करते थे, तो पारेख उन्हें भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करते थे। यानी यह दिखाते थे कि वो इतनी मुश्किलों के बावजूद थोड़ बहुत काम कर रहे हैं, वरना इन हालातों में कोई काम नहीं कर सकता। पारेख का कहना था कि जब देश में इतनी बड़ी स्थिति बनी हुई है और उनके आसपास धमाके हो रहे हैं, ऐसे में टेलेगिन को आराम से काम लेना चाहिए। हालांकि टेलेगिन ने तंज कसते हुए कहा कि अगली बार कोई कंपनी पारेख को 'मुख्य अभियंता' बना दे।

ये भी पढ़ें: तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजी त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद, पीएम मोदी को 23 बार अपना संबोधन रोकना पड़ा


मैसेज में हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट हुए सार्वजनिक
टेलेगिन ने इस पूरे मामले के सबूत के तौर पर पारेख के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। इन चैट्स में साफ दिख रहा है कि पारेख लगातार तनाव का हवाला देकर टेलेगिन द्वारा दिए गए काम को टाल रहे थे। इसके साथ ही टेलेगिन को ऐसा महसूस करा रहे थे कि जैसे उसपर काम का ज्यादा दबाव बनाया जा रहा हो। इस खुलासे के बाद पारेख की काफी आलोचना हो रही है। बता दें कि पारेख पहले ही कई अमेरिकी स्टार्टअप में बिना जानकारी दिए एक साथ काम करने के मामले में घिर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: नाटो की अस्पष्टता व मदद में देरी से खिसक रही यूक्रेन की जमीन, युद्ध रोकने के पक्ष में नहीं पुतिन

बाद में मांगी माफी, पर विवाद थमा नहीं
सोहम पारेख ने बाद में अपने एक्स-बॉस से माफी भी मांगी। टेलेगिन ने माफी वाले मैसेज का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा कि पारेख के स्वभाव में मैं यही परिवर्तन देखना चाहता था। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग पारेख के व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना और अनैतिक बता रहे हैं। यह मामला एक बार फिर बताता है कि कैसे कुछ लोग निजी फायदे के लिए गंभीर हालात का सहारा लेकर दूसरों को गुमराह करते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed