{"_id":"6287c7895c0eee48d540f04b","slug":"sodha-rajputs-coming-from-pakistan-blacklisted-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोढ़ा राजपूत: पाकिस्तान में वो हिंदू समुदाय, जिसे भारत में किया जा रहा ब्लैकलिस्ट, जानिए वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सोढ़ा राजपूत: पाकिस्तान में वो हिंदू समुदाय, जिसे भारत में किया जा रहा ब्लैकलिस्ट, जानिए वजह
Fri, 20 May 2022 10:29 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 May 2022 10:29 PM IST
सार
सोढ़ा राजपूत अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं की वजह से अपने ही कबीले के दूसरे हिंदूओं से शादी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में पाकिस्तान के 900 सोढ़ा राजपूत परिवारों को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। भारत में वीजा की अवधि से अधिक समय तक रहने की वजह से इन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया। सोढ़ा राजपूत पाकिस्तान में भारतीय सीमा से लगते थारपारकर, उमरकोट और संघार में रहते हैं। जो शादी के लिए रिश्ता ढूंढने के लिए भारत आते हैं।
रिश्ते की तलाश में भारत आते हैं सोढ़ा राजपूत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये लोग अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं की वजह से अपने ही कबीले के दूसरे हिंदूओं से शादी नहीं कर सकते। यही वजह है कि सोढ़ा राजपूत विभाजन के बाद से अपने बच्चों के लिए रिश्ता ढूंढने के लिए भारत में दूसरे हिंदू राजपूतों के पास जाते हैं।
वीजा की अवधि 6 महीने करने की मांग
सोढ़ा राजपूतों का कहना है कि उन्हें इस काम में ज्यादा वक्त लगता है। उनके लिए 30 से 40 दिन का समय काफी नहीं है। इसलिए इनकी मांग है कि वीजा की अवधि को बढ़ाकर 6 महीने किया जाए। हालांकि, 2007 में उनकी इस मांग को पूरा करते हुए राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एसके सिंह ने छह महीने तक के लिए वीजा विस्तार की इजाजत दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में केंद्र सरकार ने इसे खत्म कर दिया।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास ने ब्लैकलिस्ट लोगों को वीजा देने से मना किया
पाकिस्तान इंडिया पीपुल्स फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी के अनीस हारून का कहना है कि सोढ़ा राजपूतों की इस समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है, वीजा रोकना एक मानवीय समस्या है। रिपोर्ट बताती है कि इन लोगों को पाकिस्तान में भारतीय दूतावास ने वीजा देने से साफ इन्कार कर दिया है। क्योंकि वीजा अवधि के तय समय से ज्यादा वक्त तक ये लोग भारत में रुके थे।