{"_id":"63b8cb3b3b6bc2432c2a01a7","slug":"six-year-old-boy-in-custody-for-shooting-teacher-at-school-classroom-in-virginia-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virginia Shooting: अमेरिका में छह साल के बच्चे ने स्कूल में टीचर पर की फायरिंग, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Virginia Shooting: अमेरिका में छह साल के बच्चे ने स्कूल में टीचर पर की फायरिंग, पुलिस ने हिरासत में लिया
Sat, 07 Jan 2023 07:19 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 07 Jan 2023 07:19 AM IST
सार
Virginia Shooting: वर्जीनिया के न्यूपोर्ट न्यूज इलाके में स्थित रिकनेक एलीमेंट्री स्कूल में शुक्रवार को यह घटना हुई, जब एक छह वर्षीय बच्चे ने एक शिक्षक पर बंदूक से फायर किया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के वर्जीनिया में छह वर्षीय छात्र ने एक स्कूल में कथित तौर पर गोलीबारी की। पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने प्राइमरी स्कूल के क्लासरूम में एक टीचर पर फायरिंग की। हालांकि, इस घटना में टीचर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्जीनिया के न्यूपोर्ट न्यूज इलाके में स्थित रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में शुक्रवार को यह घटना हुई, जब एक छह वर्षीय बच्चे ने एक शिक्षिका पर बंदूक से फायर किया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को हिरासत में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे रोने लगे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 साल की शिक्षिका को स्कूल के कक्षा में गोली मार दी गई थी। उन्होंने कहा कि यह आकस्मिक शूटिंग का मामला नहीं है। संदिग्ध की पहचान रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल के छह वर्षीय छात्र के रूप में की गई है। छात्र हिरासत में है। इस घटना को शिक्षिका पर जानलेवा हमला माना जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षिका और छात्र के बीच हुई थी कहासुनी
अधिकारी ने कहा कि शिक्षिका और छात्र के बीच कहासुनी हुई थी। छात्र के पास बंदूक थी और उसने टीचर पर एक राउंड फायर किया। पुलिस ने कहा कि इस घटना में कोई अन्य छात्र शामिल नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस विभाग मामले में मदद के लिए कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और कुछ अन्य संस्थाओं के संपर्क में है।
रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल बंद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूपोर्ट न्यूज पब्लिक स्कूल के अधीक्षक जॉर्ज पार्कर ने कहा कि रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल सोमवार को बंद रहेगा। मीडिया को संबोधित करते हुए पार्कर ने कहा कि वह इस घटना से सदमे में हैं और काफी निराश हैं। पार्कर ने जोर देकर कहा कि हमें बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें सुरक्षित रखने की जरूरत है।