{"_id":"656e43f05e95560019070784","slug":"six-thai-citizens-released-from-hamas-captivity-reached-home-expressed-happiness-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand: हमास की कैद से छूटे छह थाई नागरिक पहुंचे घर, परिवार को देखते ही गले से लगाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thailand: हमास की कैद से छूटे छह थाई नागरिक पहुंचे घर, परिवार को देखते ही गले से लगाया
Tue, 05 Dec 2023 02:59 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:59 AM IST
सार
थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि गाजा पट्टी में हमास आंतकियों की कैद से रिहाई हुए छह थाई नागरिकों का दूसरा समूह सोमवार को घर पहुंचा। बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाईअड्डे पर नागरिकों की लैंडिंग हुई। महीनों की यातनाओं के बाद परिजनों को बंधकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
थाई नागरिक पहुंचे घर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल-हमास के बीच कुछ दिनों के युद्ध विराम के कारण बंधकों की रिहाई संभव हो सकी। गाजा में बंधक बनाए गए थाई नागरिक मंगलवार को अपने घर पहुंच गए। आतंकी हमास की कैद से आजाद होकर घर पहुंचे लोगों को देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
देखते ही परिजनों को गले से लगाया
थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि गाजा पट्टी में हमास आंतकियों की कैद से रिहाई हुए छह थाई नागरिकों का दूसरा समूह सोमवार को घर पहुंचा। बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाईअड्डे पर नागरिकों की लैंडिंग हुई। महीनों की यातनाओं के बाद परिजनों को बंधकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे अपने आप को रोक नहीं सके और भागकर परिवार को गले से लगा लिए। परिजन भी बेहद खुश हैं। हालांकि, एक नागरिक के पेट में चोट हैं। बंधक बनाते समय आतंकियों के साथ झड़प में यह चोट आई थी।
इस्राइल सरकार को कहा धन्यवाद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैद से रिहा हुईं ओवाट सुुरियाश्री (40) ने थाईलैंड और इस्राइल की सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुझे अपने घर वापस आकर बेहद खुशी हो रही है। थाई सरकार के अनुसार, हमास के आंतकियों ने 39 थाई नागरिकों की हत्या कर दी है। साथ ही 32 थाई मजदूरों का अपहरण कर लिया है। बता दें, पहले समूह में 17 थाई बंधकों को रिहा किया गया था। नौ थाई नागरिक अब भी आंतकियों की कैद में हैं।
विज्ञापन
हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।