{"_id":"63a6849c7aa73139b3360e25","slug":"sitiveni-rabuka-elected-as-fiji-new-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fiji: दो बार तख्तापलट करने वाले सित्विनी राबुका बने फिजी के नए प्रधानमंत्री, फ्रैंक बैनिमारामा का शासन खत्म","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fiji: दो बार तख्तापलट करने वाले सित्विनी राबुका बने फिजी के नए प्रधानमंत्री, फ्रैंक बैनिमारामा का शासन खत्म
Sat, 24 Dec 2022 05:20 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, सुवा
एएनआई, सुवा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:20 PM IST
सार
प्रधानमंत्री के लिए गुप्त संसदीय वोट में, राबुका को 28 वोट मिले, जबकि संसद के 27 सदस्यों ने फिजी नेता वोरके बैनिमारामा के लिए मतदान किया।
विज्ञापन
सितवेणी राबुका
- फोटो : Social Media
विस्तार
सित्विनी राबुका को फिजी का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। 16 साल बाद फिजी अपने नए प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी कर रहा है। त्रिशंकु संसद के चुनाव के बाद राबुका की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। राबुका 2021 में गठित फिजी में एक राजनीतिक दल पीपुल्स एलायंस के नेता हैं। फिजी की सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी (SODELPA) ने शुक्रवार को राबुका के पीपुल्स एलायंस और नेशनल फेडरेशन पार्टी के साथ गठबंधन बनाने के लिए मतदान किया। प्रधानमंत्री के लिए गुप्त संसदीय वोट में, राबुका को 28 वोट मिले, जबकि संसद के 27 सदस्यों ने फिजी नेता वोरके बैनिमारामा के लिए मतदान किया।
विज्ञापन
राबुका ने 1987 में सेना के प्रमुख के रूप में दो तख्तापलट का नेतृत्व किया था
राबुका ने 1987 में सेना के प्रमुख के रूप में दो बार तख्तापलट किया था और 1999 में चुनावों में हटाए जाने से पहले 1992 में प्रधान मंत्री बने थे। 16 वर्षों में यह पहली बार है कि गठबंधन सरकार बनाने के लिए तीन दल शामिल हुए हैं। 9 लाख की आबादी वाले इस प्रशांत द्वीपीय देश में 2013 में संवैधानिक सुधार से पहले सैन्य तख्तापलट का इतिहास रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिजी के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री राबुका को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं भारत और फिजी के बीच घनिष्ठ और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन