{"_id":"5f8c8ff235af5d71175241fc","slug":"singapore-will-become-the-first-country-to-do-face-scan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर बन जाएगा फेस स्कैन करने वाला पहला देश, लेकिन प्राइवेसी पर उठ सकते हैं सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर बन जाएगा फेस स्कैन करने वाला पहला देश, लेकिन प्राइवेसी पर उठ सकते हैं सवाल
Mon, 19 Oct 2020 05:52 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Oct 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर अपनी राष्ट्रीय आईडी योजना के तहत फेस स्कैन कर चेहरे का सत्यापन करने वाला पहला देश बन जाएगा। लेकिन इसके साथ ही इस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने इसकी प्राइवेसी पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
अगले साल से शहर राज्य में रहने वाले लाखों लोगों को सरकारी एजेंसियों, बैकिंग सेवाओं और अन्य सुविधाओं को फेस स्कैन के साथ उपयोग कर सकेंगे। हालांकि विषेशज्ञों का कहना है दुरुपयोग से बचने के लिए सिस्टम को और मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
सिंगापुर में डिजिटल पहचान पर काम करने वाले क्वोक क्वेक सिन ने मीडिया को बताया कि हम अपने नागरिकों और व्यवसायों के लाभ के लिए प्रौद्योगिकी को लागू करने में अभिनव होना चाहते हैं।
विज्ञापन
सरकार के मुताबिक सिंगापुर का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, साथ ही राष्ट्रीय पहचान डेटाबेस में चेहरे का सत्यापन संलग्न करने वाला पहला देश है। इन चित्रों का मिलान सरकार द्वारा पहले से उपलब्ध अन्य आंकड़ों जैसे राष्ट्रीय पहचान पत्र, पासपोर्ट और रोजगार पास के साथ किया जाता है।