{"_id":"60cb4fbe05fdb96cc8701049","slug":"singapore-racial-remarks-on-indo-chinese-couple-chinese-lecturer-may-sack-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर: भारतीय-चीनी युगल पर की नस्लीय टिप्पणी, चीनी व्याख्याता को बर्खास्त करने की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर: भारतीय-चीनी युगल पर की नस्लीय टिप्पणी, चीनी व्याख्याता को बर्खास्त करने की तैयारी
Thu, 17 Jun 2021 07:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:05 PM IST
सार
सिंगापुर में एक भारतीय चीनी युगल के प्रति कथित नस्लीय टिप्पणी करना चीनी मूल के व्याख्याता को भारी पड़ सकता है। इस गंभीर कदाचर को लेकर व्याख्याता को बर्खास्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगापुर के एक पॉलीटेक्निक संस्थान के चीनी मूल के एक व्याख्याता को भारतीय-चीनी युगल के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी करने पर सख्त सजा मिल सकती है। उनकी टिप्पणी को गंभीर कदाचार माना गया है। चीनी व्याख्यता को नौकरी हाथ धोना पड़ेगा।
बृहस्पतिवार को मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। एंग एन पॉलिटेक्निक संस्थान ने कहा कि गंभीर कदाचार करने पर वरिष्ठ व्याख्याता तान बून ली को बर्खास्त करने की प्रक्रिया चल रही है। घटना एक वीडियो में दर्ज हो गई थी , जो छह जून को ऑनलाइन पोस्ट किया गया था। इसमें बून ली ऑर्चर्ड मार्ग पर एक भारतीय-चीनी युगल पर नस्लीय टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इसमें बून ली सिंगापुर के देव प्रकाश नाम के व्यक्ति से एक चीनी महिला से मित्रता करने को लेकर बहस करते दिख रहे हैं।
देव प्रकाश भारतीय और फिलिपीनी नस्ल से हैं, जबकि उनकी महिला मित्र आधी चीनी और आधी थाई हैं। वीडियो में तान किसी 'भारतीय लड़की' से शादी नहीं करने को लेकर प्रकाश पर नस्लीय होने का आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद उसी संस्थान की एक पूर्व छात्रा नुरूला फतीमा इस्कंदर ने नौ जून को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उसने आरोप लगाया कि 2017 में तान बून ली ने कक्षा में इस्लाम निंदक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
संस्थान ने कहा कि दोनों घटनाओं की आंतरिक जांच पूरी होने के बाद तान को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।