फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   singapore pm brother allegation on indian origin ministers for british era bunglow

Singapore: ब्रिटिश कालीन बंगलों का मामला, भारतीय मूल के मंत्रियों ने पीएम के भाई को दी मुकदमे की धमकी

Fri, 28 Jul 2023 01:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Jul 2023 01:00 PM IST
सार

षणमुगम ने लिखा कि 'रिडआउट रोड पर बंगला नंबर 26 और 31 में सिंगापुर लैंड अथॉरिटी के बिना अनुमति के पेड़ काटने और बंगलों के पुनर्निर्माण के लिए सिंगापुर लैंड अथॉरिटी द्वारा भुगतान करने का आरोप लगाया गया है।'

विज्ञापन
singapore pm brother allegation on indian origin ministers for british era bunglow
रिडआउट रोड बंगलों को लेकर है विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय मूल के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने प्रधानमंत्री ली शीन लूंग के भाई ली सीन यांग के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी है। दरअसल ली शीन यांग ने भारतीय मूल के मंत्रियों पर ब्रिटिश कालीन बंगलों को लेकर सिंगापुर के गृह मंत्री के षणमुगम और विदेश मामलों के मंत्री विवियन बालकृष्णन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आरोपों को दोनों मंत्रियों ने खारिज कर दिया है और छवि बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री के भाई के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की धमकी देते हुए माफी मांगने और हर्जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ब्रिटिश कालीन बंगलों से जुड़ा है मामला
गुरुवार को सिंगापुर के गृह मंत्री के षणमुगम ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'ली यांग ने मुझ पर और डॉ. बालकृष्णन पर सिंगापुर लैंड अथॉरिटी से निजी फायदा लेने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।' षणमुगम ने लिखा कि 'रिडआउट रोड पर बंगला नंबर 26 और 31 में सिंगापुर लैंड अथॉरिटी के बिना अनुमति के पेड़ काटने और बंगलों के पुनर्निर्माण के लिए सिंगापुर लैंड अथॉरिटी द्वारा भुगतान करने का आरोप लगाया गया है।' मंत्री ने आरोपों को खारिज करते हुए लिखा कि हमने यांग से माफी की मांग की है और आरोप वापस लेकर हर्जाना देने की मांग की है। 
विज्ञापन


ब्रिटिशकालीन हैं बंगले
षणमुगम ने ये भी कहा कि 'हर्जाने के रूप में मिली राशि को वह सामाजिक कार्यों के लिए दान करेंगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके खिलाफ मुकदमा करेंगे।' बता दें कि रिडआउट रोड पर स्थित ये बंगले ब्रिटिश कालीन हैं और 100 साल से भी पुराने हैं। फिलहाल ये बंगले सिंगापुर सरकार की संपत्ति हैं। इन बंगलों को मामला पहली बार इस साल मई में उठा, जब विपक्षी नेता और रिफॉर्म पार्टी के मुखिया केनेथ जयरत्नम ने सवाल उठाया कि क्या मंत्रियों ने बंगलों की बाजार कीमत से कम किराए का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में मिल चुकी है क्लीन चिट
हालांकि सिंगापुर की भ्रष्टाचार निरोधी संस्था (सीपीआईबी) की जांच में मंत्रियों को क्लीन चिट मिल गई। अब प्रधानमंत्री के भाई ली शीन यांग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर फिर से ब्रिटिश कालीन बंगलों में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।  जिस पर मंत्रियों ने ली शीन यांग को चिट्ठी लिखकर माफी की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed