फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   singapore indian origin tharamn shanmugaratnam apply to qualify president election

Singapore: भारतीय मूल के षणमुगरत्नम बन सकते हैं सिंगापुर के राष्ट्रपति, प्रमाण पत्र पाने के लिए किया आवेदन

Mon, 07 Aug 2023 03:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 07 Aug 2023 03:02 PM IST
सार

षणमुगरत्नम  के अलावा तीन और उम्मीदवारों ने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए जरूरी प्रमाण पत्र पाने के लिए आवेदन किया है। ये तीनों ही उम्मीदवार चीनी मूल के हैं। 

विज्ञापन
singapore indian origin tharamn shanmugaratnam apply to qualify president election
थर्मन षणमुगरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय मूल के पूर्व मंत्री थर्मन षणमुगरत्नम ने सोमवार को आगामी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया। षणमुगरत्नम ने यह आवेदन अभी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए जरूरी प्रमाण पत्र पाने के लिए किया है। षणमुगरत्नम ने पिछले महीने ही राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की है। षणमुगरत्नम ने अपने प्रचार की शुरुआत इस वादे के साथ की है कि वह देश की संस्कृति में बदलाव करते हुए सिंगापुर को दुनिया में अहम स्थान बनाए रखेंगे। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय संगठनों में उच्च पदों पर चुके हैं काम
सिंगापुर में राष्ट्रपति पद के चुनाव सितंबर में होने हैं। मौजूदा राष्ट्रपति हलीमा याकूब का छह साल का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त हो रहा है। षणमुगरत्नम ने इसी साल जून में 22 साल के लंबे राजनीतिक जीवन के बाद सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया था। बता दें कि राजनीति में आने से पहले थर्मन एक अर्थशास्त्री और सिविल सेवक रहे। उन्होंने सिंगापुर के शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया। षणमुगरत्नम अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व आर्थिक मंच और संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन


षणमुगरत्नम के अलावा तीन और लोग राष्ट्रपति पद की रेस में
बता दें कि षणमुगरत्नम के अलावा तीन और उम्मीदवारों ने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए जरूरी प्रमाण पत्र पाने के लिए आवेदन किया है। ये तीनों ही उम्मीदवार चीनी मूल के हैं। जिनमें जीआईसी इन्वेस्टमेंट के पूर्व चीफ एनजी कॉक सॉन्ग (75 वर्षीय), एंटरप्रेन्योर जॉर्ज गोह (63 वर्षीय) और राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार तान किन लियान (75 वर्षीय) का नाम शामिल है। हालांकि तान किन लियान ने कहा है कि उन्होंने प्रमाण पत्र पाने के लिए आवेदन तो कर दिया है लेकिन अभी तक उन्होंने ये तय नहीं किया है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के हैं कड़े नियम
बता दें कि सिंगापुर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए कड़े मानदंड हैं। सिंगापुर के संविधान के तहत राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को मंत्री, मुख्य न्यायाधीश, अटॉर्नी जनरल या उच्च स्तरीय पदों पर काम करने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। निजी क्षेत्र के उम्मीदवार का औसतन 500 मिलियन डॉलर वाली कंपनी के सीईओ के रूप में काम करने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed