{"_id":"6065c7c08ebc3e591150303d","slug":"singapore-indian-citizen-jailed-in-molestation-case-50-porn-videos-found-in-the-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर: छेड़छाड़ मामले में भारतीय नागरिक को जेल भेजा, फोन में मिले थे 50 अश्लील वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर: छेड़छाड़ मामले में भारतीय नागरिक को जेल भेजा, फोन में मिले थे 50 अश्लील वीडियो
Thu, 01 Apr 2021 06:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 01 Apr 2021 06:46 PM IST
सार
- सफाई करने वाली महिला से की हरकत
- पहले भेजता रहा अश्लील संदेश
विज्ञापन
symbolic image
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगापुर की एक अदालत ने एक भारतीय नागरिक को एक वियतनामी महिला के उत्पीड़न के मामले में चार सप्ताह के कारावास और 8,000 सिंगापुरी डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
एक अखबार की खबर के अनुसार धंधायुतम एझिलन (48) ने उसके दफ्तर में सफाई का काम करने वाली महिला में रुचि लेनी शुरू कर दी। वह उसके लॉकर में भोजन रखा करता था और उसे मोबाइल पर कई संदेश भेजा करता था।
विज्ञापन
‘टुडे ऑनलाइन’ समाचार पत्र ने बताया कि उसने महिला शौचालय के बाहर 21 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की। रिपोर्ट में बताया गया कि एझिलन को उत्पीड़न करने और अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो रखने का दोषी पाया गया। महिला ने जब अपने वरिष्ठों को इस घटना की जानकारी दी, तो एझिलन का रोजगार पास निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी ने आंतरिक जांच की और महिला को किसी अन्य कार्यस्थल पर स्थानांतरित कर दिया गया। महिला ने पिछले साल 21 अगस्त को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और एझिलन को उसी दिन बाद में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों को उसके फोन में 50 अश्लील वीडियो मिले।