फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore Firm Calls Out Racist Facebook Campaign Targeting Indian Employees

सिंगापुर की सरकारी कंपनी ने भारतीय कर्मचारियों को बनाया निशाना, फेसबुक पोस्ट को 'नस्ली अभियान' बताया

Sat, 15 Aug 2020 06:46 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, सिंगापुर
पीटीआई, सिंगापुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 15 Aug 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Singapore Firm Calls Out Racist Facebook Campaign Targeting Indian Employees
फेसबुक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सिंगापुर की अग्रणी सरकारी निवेश कंपनी ने अपने भारतीय कर्मचारियों को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को 'विभाजनकारी, नस्ली अभियान' बताया और कहा कि इससे नफरत तथा असहिष्णुता को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक बयान में टेमासेक होल्डिंग्स ने कहा कि उसकी जड़ें सिंगापुर में हैं जहां पर अज्ञात लोगों के प्रति विदेशियों के प्रति नफरत, नस्लवाद या नस्ली नफरत फैलाने वाली बातों के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन


 वैश्विक निवेशक कंपनी ने कहा, 'हमारे कुछ भारतीय सहयोगियों को सोशल मीडिया पर विभाजनकारी, नस्ली अभियान के जरिए निशाना बनाया गया। इन फर्जी दावों से हम बहुत नाराज हैं। हमारे बीच जो सिंगापुर के लोग हैं वे भी सिंगापुर के सोशल मीडिया पर इस तरह के नफरत फैलाने वाले बर्ताव से शर्मिंदा हैं। हम अपने सहयोगियों के साथ हैं जिन्हें बिना किसी गलती के इसमें घसीटा गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक, फेसबुक पर हाल के दिनों में कुछ पोस्ट की गईं थीं जिनमें टेमासेक के कुछ कर्मचारियों की लिंक्डइन प्रोफाइलों तथा उनकी अकादमिक योग्यता की जानकारी देकर सवाल उठाया गया था कि कंपनी के शीर्ष पदों पर स्थानीय नहीं बल्कि विदेशी लोग क्यों बैठे हैं।


टेमासेक ने कहा कि उसने इन पोस्ट के बारे में फेसबुक को सूचित किया है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नफरत फैलाने वाले भाषण संबंधी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed