फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore court sentences Indian origin man to six weeks jail for stealing 3 cans of Coca Cola

Singapore: भारतीय मूल के व्यक्ति ने चुराई कोका-कोला की तीन कैन, अदालत ने छह सप्ताह जेल की सुनाई सजा

Tue, 13 Sep 2022 11:51 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 13 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

मिनीमार्ट के मालिक को फ्रिज में कोका-कोला की तीन कैन नहीं मिली। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो जसविंदर फ्रिज से लगभग 170 रुपये मूल्य के कोका-कोला की तीन कैन चुराते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Singapore court sentences Indian origin man to six weeks jail for stealing 3 cans of Coca Cola
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सिंगापुर की अदालत ने भारतीय मूल के एक व्यक्ति को मंगलवार को कोको-कोला की तीन कैन चुराने के आरोप सजा सुनाई है। आरोप है कि सजा पाने वाला व्यक्ति स्थानीय हाउसिंग एस्टेट स्थित एक मिनीमार्ट के पास से गुजर रहा था। तभी उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मूल के 61 वर्षीय जसविंदर सिंह दिलबरा सिंह ने अदालत के सामने चोरी करने का गुनाह कबूल कर लिया है। अदालत को बताया गया कि, जसविंदर 26 अगस्त को बुकित मेराह पब्लिक हाउसिंग एस्टेट में एक मिनीमार्ट के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने मिनीमार्ट में घुसकर फ्रिज का दरवाजा खोला और चोरी की घटना को अंजाम दिया। वह कोका-कोला की तीन कैन बिना भुगतान किए ले गए।
विज्ञापन


मिनीमार्ट के मालिक और उनकी पत्नी को फ्रिज में कोका-कोला की तीन कैन नहीं मिली। दंपती ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो जसविंदर फ्रिज से लगभग 170 रुपये मूल्य के कोका-कोला की तीन कैन चुराते हुए नजर आए। इसके बाद दंपति ने पुलिस को फोन कर कैमरे की फुटेज दिखाई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस ने उनके फ्लैट पर छापा मारा और उनके फ्रिज से कोका-कोला की दो कैन बरामद की। जिन्हें मार्ट के मलिक को लौटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed