फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shooting attack in israel Jerusalem dead many injured people

Israel: यरुशलम में फलस्तीनी हमलावरों ने बस पर चलाईं अंधाधुंध गोलियां, छह की मौत, कई अन्य घायल

Mon, 08 Sep 2025 05:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 Sep 2025 05:50 PM IST
सार

गाजा में युद्ध के कारण इस्राइली कब्जे वाले इलाकों और इस्राइल में दोनों जगह हिंसा में तेजी आई है। फलस्तीनियों के हमलों में कई इस्राइली नागरिक मारे गए हैं। वहीं वेस्ट बैंक इलाके में फलस्तीनियों पर हमले तेज हुए हैं।

विज्ञापन
Shooting attack in israel Jerusalem dead many injured people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
loader

विस्तार

इस्राइली शहर यरुशलम में दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर छह लोगों की जान ले ली। जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर ढेर हो गए हैं। इस्राइली पैरामेडिक सेवा के प्रमुख मैगन डेविड एडोम के अनुसार, सोमवार सुबह यरुशलम में हुई गोलीबारी में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के तुरंत बाद दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन


यरुशलम में यहूदी बस्ती की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई गोलीबारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यरुशलम के उत्तरी प्रवेश द्वार पर यहूदी बस्ती की तरफ जाने वाली सड़क के प्रमुख रामोट चौराहे पर गोलीबारी की घटना हुई। हमलावरों यात्रियों से भरी बस पर सवार हुए और लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस्राइली मीडिया के अनुसार, दोनों हमलावरों की पहचान हो गई है। दोनों फलस्तीन में वेस्ट बैंक के रामल्ला के नजदीक स्थित एक गांव के निवासी थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर हमले वाली जगह कैसे पहुंचे और किसने उनकी मदद की।
विज्ञापन


इस्राइली मीडिया के अनुसार, हमलावरों को ढेर करने वाला व्यक्ति एक ऑफ ड्यूटी सैनिक है, जो इस्राइली सेना की एक ब्रिगेड का स्कवॉड कमांडर है। वहीं एक अन्य नागरिक ने भी हमलावरों पर गोली चलाई। इसके बाद इस्राइली नागरिकों को हथियार देने की मांग फिर से उठ गई है। हमास ने हमलावरों की तारीफ की और उन्हें हीरो बताया। हालांकि हमास ने हमले के पीछे अपनी संलिप्तता से इनकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया पर रोक के खिलाफ सड़कों पर युवा, संसद भवन में भी घुसे; पुलिस फायरिंग में कई घायल

गाजा युद्ध के बाद बढ़ीं गोलीबारी की घटनाएं
गाजा में युद्ध के कारण इस्राइली कब्जे वाले इलाकों और इस्राइल में दोनों जगह हिंसा में तेजी आई है। फलस्तीनियों के हमलों में कई इस्राइली नागरिक मारे गए हैं। वहीं वेस्ट बैंक इलाके में फलस्तीनियों पर हमले तेज हुए हैं। अक्तूबर 2024 में भी इस्राइल में ऐसी ही गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें दो फलस्तीनियों ने तेल अवीव के रेल स्टेशन पर गोलीबारी की थी। उस हमले में सात लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी हमास ने ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed