फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   shooting at a Shiite Muslim shrine in Iran

Iran: ईरान के प्रमुख शिया धार्मिक स्थल पर हमला, गोलीबारी में एक की मौत, आठ घायल

Mon, 14 Aug 2023 01:16 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान [ईरान]
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान [ईरान] Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Aug 2023 01:16 AM IST
सार

ईरान में एक प्रमुख शिया धार्मिक स्थल पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। हमला फारस सूबे की राजधानी शिराज स्थित शाह चिराग में हुआ।

विज्ञापन
shooting at a Shiite Muslim shrine in Iran
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ईरान में एक प्रमुख शिया धार्मिक स्थल पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। हमला फारस सूबे की राजधानी शिराज स्थित शाह चिराग में हुआ। हालांकि इसके पीछे क्या मंशा है इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 

विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं है जब ईरान के किसी धार्मिक स्थल पर हमला हुआ है, इससे पहले भी कई बार ईरान को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सुन्नी चरमपंथियों के हमलों का सामना करना पड़ा है, आईएस शिया समुदाय को लोगों को विधर्मी मानते हैं। यही कारण है ईरान अशांति की मार झेल रहा है और इतना ही नहीं इस देश को आर्थिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फारस सूबे के गवर्नर मोहम्मद हादी इमानीह ने ईरान की स्थानीय मीडिया को बताया कि इस घटना को एक अकेले बंदूकधारी ने अंजाम दिया और बाद में सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने अपनी संक्षिप्त टिप्पणियों में हमले के पीछे के मकसद के बारे में नहीं बताया। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह चिराग ईरान के पांच शीर्ष शिया धार्मिक स्थलों में से एक है। यह ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 675 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।यह धार्मिक स्थल शिया अकीदतमंदों को अपनी गुंबददार मस्जिद और इस्लाम धर्म के एक प्रमुख सदस्य की मजार की वजह से आकर्षित करता है।

इससे पहले, अक्तूबर 2022 में भी शाह चिराग पर हमला हुआ था, जिसमें 13 लोग मारे गए थे और दर्जनों अन्य घायल हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed