फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   shocking truth came about the man died during Greece and turkish war when a tree grew

गजब पेट में मौजूद बीज से निकला पेड़, मौत के सालों बाद खुला राज

Thu, 27 Sep 2018 03:43 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
shocking truth came about the man died during Greece and turkish war when a tree grew
शोध टीम को मिले अवशेष

कई बार किसी की मौत और उससे जुड़े रहस्यों का सालों बाद पर्दा उठता है। ऐसी ही एक मामला साइप्रस में हुआ है। यहां 1974 में एक शख्स की मौत हो गई थी लेकिन उसकी लाश नहीं मिली थी। मौत के दशकों बाद जहां उस शख्स की मौत हुई थी वहीं गुफा में एक पेड़ उग गया है। लोगों के लिए यह रहस्य था कि यहां पेड़ कैसे उग आया। लंबे शोध के बाद पता चला कि मृतक शख्स के पेट में अंजीर के कुछ बीज थे जिससे यह पेड़ उगा है।

विज्ञापन


ग्रीक और तुर्की के बीच हुए संघर्ष के दौरान अहमट हरयुन्डर नाम के शख्स की मौत हो गई थी। उसकी लाश को ढूंढ़ने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिल पाई। कुछ सालों के बाद गुफा से एक पौधा निकला जिसे देखकर लोग हैरान रह गए क्योंकि उस इलाके में इस खास प्रजाति के पौधे नहीं उगते हैं। वैज्ञानिकों की एक टीम ने इसपर 2011 रिसर्च शुरू की। जिसके बाद यह सच सामने आया। शोध के दौरान जब आस-पास के इलाके में खुदाई की गई तो वहां लाश के दबे होने का पता चला।
विज्ञापन


गुफा और उसके आसपास जब खुदाई की गई तो पता चला कि वहां कुछ और लाशें भी दफन हैं। शोध के दौरान यह भी पता चला कि गुफा को डायनामाइट से उड़ा दिया गया था। इसी वजह से अमहट समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। धमाके की वजह से गुफा में छेद हो गया था जिसकी वजह से सूरज की रोशनी और बारिश गुफा के अंदर आने लगी। जिसके कारण अहमट के पेट में मौजूद बीज से पौधा उग गया। गुफा के अंदर आने वाली रोशनी और बारिश के कारण ही पौधे को फलने-फूलने का अवसर मिला और वह पेड़ में विकसित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed