फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ship going to Manado port in Indonesia caught fire; 280 passengers were on board, three died

Indonesia: इंडोनेशिया में मनाडो बंदरगाह जा रहे जहाज में लगी आग; 280 यात्री थे सवार, तीन की मौत

Sun, 20 Jul 2025 07:14 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 20 Jul 2025 07:14 PM IST
सार

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास रविवार को सैकड़ों लोगों को ले जा रही एक यात्री नौका में समुद्र में आग लग गई। इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
ship going to Manado port in Indonesia caught fire; 280 passengers were on board, three died
यात्री जहाज में लगी आग। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इंडोनेशिया में रविवार को यात्रियों को ले जा रही एक यात्री जहाज में आग लग गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा उत्तरी सुलावेसी में तालिस द्वीप के पास तब हुआ जब यात्री जहाज मनाडो बंदरगाह जा रहा था। इस दौरान कुछ यात्री बचने के लिए समुद्र में भी कूद गए। 

विज्ञापन

इंडोनेशियाई फ्लीट कमांड के कमांडर, वाइस एडमिरल डेनिह हेंड्राटा के मुताबिक, 280 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है और निकासी अभियान जारी है। हेंड्राटा ने कहा कि केएम बार्सिलोना यात्री नाव पांच प्रांत के एक द्वीपीय जिले तलौद से उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनाडो जा रही थी। तभी तालिसे के पास पानी में उसमें आग लग गई। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसके लिए तीन नौसेना जहाजों को तैनात किया गया है और अब तक 284 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को निकाला जा चुका है। बचाव अभियान में स्थानीय मछुआरों ने मदद दी और लाइफ जैकेट पहने कुछ बचे लोगों को बचाया। बचावकर्मियों ने एक गर्भवती महिला सहित पांच शव निकाले। हालांकि, किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


हेंड्राटा ने कहा, नाव में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की कोई सटीक संख्या का भी पता नहीं है। हम अभी भी निकासी प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और आग के कारणों की जांच की जा रही है। इंडोनेशिया 17,000 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। यहां यात्रा का एक आम तरीका फेरी है। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसके लिए अक्सर कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed