{"_id":"6445786b03792c4e050f7cdd","slug":"sherpa-guide-said-that-indian-climber-anurag-malu-fell-into-a-deep-gorge-after-catching-the-wrong-rope-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Climber: गलत रस्सी पकड़ने पर गहरी खाई में गिरे थे पर्वतारोही अनुराग मालू, शेरपा गाइड ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Indian Climber: गलत रस्सी पकड़ने पर गहरी खाई में गिरे थे पर्वतारोही अनुराग मालू, शेरपा गाइड ने दी जानकारी
Sun, 23 Apr 2023 11:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:56 PM IST
सार
राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले 34 वर्षीय अनुराग सोमवार को तीसरे कैंप से उतरते समय करीब 6,000 मीटर की उंचाई से गिर जाने के बाद लापता हो गए थे। अन्नपूर्णा पर्वत दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा पर्वत है और अपने दुर्गम इलाके के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू के साथ अभियान में शामिल एक शेरपा गाइड ने रविवार को कहा कि उन्होंने चढ़ाई के दौरान गलत रस्सी पकड़ ली थी। इसकी वजह से वह गहरी खाई में जा गिरे थे। इसके बाद उन्हें चमत्कारिक ढंग से बचा लिया गया था।
राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले 34 वर्षीय अनुराग सोमवार को तीसरे कैंप से उतरते समय करीब 6,000 मीटर की उंचाई से गिर जाने के बाद लापता हो गए थे। अन्नपूर्णा पर्वत दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा पर्वत है और अपने दुर्गम इलाके के लिए जाना जाता है। चीपल शेरपा ने यहां संवाददाताओं से कहा, पहाड़ पर चढ़ने या उतरने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रस्सी को पकड़ने के बजाय, उन्होंने सामान ले जाने के लिए उपयोग की जाने वाली रस्सी पकड़ ली थी। यह रस्सी बहुत छोटी थी और इसमें कोई जोड़ भी नहीं था। अनुराग के भाई आशीष मालू ने कहा कि अनुराग का काठमांडो के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और सुधार के संकेत दिख रहे हैं।