{"_id":"5cbb2781bdec226dae66b42f","slug":"sheikh-hasina-says-rohingya-refugees-must-go-back-to-their-homeland","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्या शरणार्थियों को अपने वतन वापस लौटना ही होगा : हसीना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रोहिंग्या शरणार्थियों को अपने वतन वापस लौटना ही होगा : हसीना
Sat, 20 Apr 2019 07:36 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 20 Apr 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश की प्रधामंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की प्रधामंत्री शेख हसीना ने रोहिंग्या मुस्लिमों के प्रत्यर्पण पर एक बार फिर दोहराया कि जबरन विस्थापित किए गए म्यांमार के नागरिकों को अपने वतन वापस लौटना ही होगा। शेख हसीना ने यह बात यूएई की स्टेट फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन की मंत्री राइम इब्राहिम से मुलाकात के दौरान कही।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने यूएई की मंत्री को रोहिंग्या राज्य के मामले में संक्षिप्त विवरण दिया और कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ बांग्लादेश सरकार रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद कर रही है। म्यांमार और बांग्लादेश के बीच इस मसले पर चर्चा जारी है और हमने प्रत्यर्पण के समझौते पर दस्तखत भी कर दिए हैं। लेकिन प्रत्यर्पण प्रक्रिया की शुरूआत होना अभी शेष है।
विज्ञापन
शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश सरकार रोहिंग्या शरणार्थियों को बेहतर सुविधाओं के साथ अस्थायी शिविरों के निर्माण के लिए एक द्वीप विकसित कर रही है। यूएई की मंत्री ने रोहिंग्या के मसले पर बांग्लादेश को समर्थन जारी रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इस बैठक में विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन, प्रधानमंत्री की सैन्य सचिव जनरल मिया मोहम्मद आबेदीन और प्रधामंत्री दफ्तर के सचिव सज्जादुल हसन शामिल थे।