Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thousands of people held a rally in Tokyo against Takaichi administration

जापान: पीएम ताकाइची के खिलाफ सड़क पर उतरे हजारों लोग, जानें किस बात को लेकर हो रहा विरोध

Fri, 20 Nov 2026 12:42 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, टोक्यो
आईएएनएस, टोक्यो Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people held a rally in Tokyo against Takaichi administration
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची - फोटो : ANI
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की कई नीतियों और कदमों के खिलाफ विरोध जताने के लिए 10,000 से अधिक लोग जापान की 'नेशनल डाइट' (संसद) इमारत के बाहर इकट्ठा हुए। इन नीतियों और कदमों में देश के शांतिवादी संविधान में संशोधन करने और जापान की सैन्य क्षमताओं का विस्तार करने के प्रयास शामिल हैं। 
विज्ञापन


रैली में मौजूद एक प्रदर्शनकारी ने सिन्हुआ को बताया, "शांतिवादी संविधान में संशोधन करने की कोशिशें और संसद (डाइट) में सीटों की संख्या कम करने की योजनाएं, जो तानाशाही शासन का रास्ता खोल सकती हैं। तकाइची प्रशासन के बारे में ऐसी कई बातें हैं जो चिंताजनक हैं।"
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार, इस प्रदर्शन में लगभग 13,000 लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसे नारे लिखे प्लेकार्ड थे, जैसे 'संविधान की रक्षा करें', 'युद्ध की तैयारियां रोकें' और 'तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों' (थ्री नॉन-न्यूक्लियर प्रिंसिपल्स) में कोई अपवाद नहीं होना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पद संभालने के बाद से ही तकाइची ने कई बार संविधान में संशोधन करने की अपनी मंशा जताई है। उन्होंने जापान की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करके युद्ध के बाद बने शांतिवादी सर्वोच्च कानून को कमजोर करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार दिसंबर में अपने तीन प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा दस्तावेजों के संशोधित संस्करणों को अपनाने की योजना बना रही है। इसमें आक्रामक सैन्य क्षमताओं को विकसित करने और देश की सैन्य भूमिका को और अधिक विस्तार देने पर जोर दिया गया है।

हाल ही में जापानी मीडिया में यह खबर आई कि सरकार अपने संशोधित सुरक्षा दस्तावेजों में 'तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों' में कुछ अपवाद जोड़ने पर विचार कर रही है। इससे आपातकालीन स्थिति में जापान में परमाणु हथियार लाने की अनुमति मिल सकती है।

प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने 'सिन्हुआ' को बताया कि 'तीन गैर-परमाणु सिद्धांत' एक स्थापित राष्ट्रीय नीति हैं, लेकिन सरकार इन प्रतिबंधों को ढीला करना चाहती है। थोड़ी सी ढील भी आगे चलकर और बड़े अपवादों का कारण बन सकती है, जिससे अंततः ये सिद्धांत पूरी तरह अर्थहीन हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जापान की मौजूदा सुरक्षा नीतियां उसके संविधान के साथ मेल नहीं खातीं।

यामाशिता नाम के एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमने हमेशा संविधान के अनुच्छेद 9 का सम्मान किया है, लेकिन अब वे खुद ही इसे खत्म करना चाहती हैं। मैं इसका कड़ा विरोध करता हूं।"

जापानी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिवालय प्रमुख अकीरा कोइके ने रैली में कहा कि जापान की संसद (डाइट) को ऐसी जगह नहीं बनना चाहिए, जहां संविधान में बदलाव करने और जापान को 'युद्ध छेड़ने में सक्षम' देश बनाने की प्रक्रिया में केवल 'एक्सेलरेटर' (तेजी लाने वाला) हो और कोई 'ब्रेक' न हो, जहां गाड़ी का स्टीयरिंग केवल 'दाईं ओर' (दक्षिणपंथी विचारधारा की तरफ) मुड़ा हुआ हो।


जापान के संविधान का अनुच्छेद 9 यह तय करता है कि देश हमेशा के लिए युद्ध को एक संप्रभु अधिकार के रूप में त्यागता है और अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने के लिए बल प्रयोग या उसकी धमकी देने से इनकार करता है। इसमें यह भी कहा गया है कि जापान न तो थल, जल या वायु सेना (या युद्ध की अन्य क्षमताएं) रखेगा और न ही किसी राज्य के युद्ध छेड़ने के अधिकार को मान्यता देगा। इस अनुच्छेद को व्यापक रूप से युद्ध के बाद की जापान की शांतिवादी नीति की आधारशिला माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed