{"_id":"5c62ac44bdec227390332157","slug":"she-issued-the-first-order-of-training-to-improve-combat-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"शी चिनफिंग ने चीन की सेना में सुधार के लिए प्रशिक्षण का पहला आदेश जारी किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शी चिनफिंग ने चीन की सेना में सुधार के लिए प्रशिक्षण का पहला आदेश जारी किया
Tue, 12 Feb 2019 04:59 PM IST
अमित मंडल
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 12 Feb 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग
- फोटो : अमर उजाला
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दुनिया की सबसे बड़ी अपनी सेना के प्रशिक्षण के लिये चीन का पहला आदेश जारी किया है। आधिकारिक मीडिया में मंगलवार को आई खबरों में कहा गया कि इसका मकसद सशस्त्र बलों की युद्धक तैयारियों में सुधार करना है।
विज्ञापन
हाल के दौर में चीन के सबसे शक्तिशाली नेता के तौर पर देखे जाने वाले 65 वर्षीय शी सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी), सेना और प्रेसीडेंसी के प्रमुख हैं। उन्होंने देश में अपनी तरह का पहला आदेश दिया जिसमें सैन्य प्रशिक्षण के पर्यवेक्षण पर एक परीक्षण विनियमन जारी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर में कहा गया कि यह विनियमन एक मार्च से प्रभावी होगा। इसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की युद्ध की तैयारियों में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके तहत उन रवायतों में सुधार के लिये कदम उठाया जाएगा जिनके वास्तविक युद्ध के दौरान इस्तेमाल का कोई औचित्य नहीं है। यह सैन्य प्रशिक्षण के दौरान कुप्रथाओं और अनुशासन भंग करने वाली परिस्थितियों के पैमानों की पहचान कर उनका विवरण भी देगा।