फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   She issued the first order of training to improve combat preparations

शी चिनफिंग ने चीन की सेना में सुधार के लिए प्रशिक्षण का पहला आदेश जारी किया

Tue, 12 Feb 2019 04:59 PM IST
अमित मंडल भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग Published by: अमित मंडल Updated Tue, 12 Feb 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
She issued the first order of training to improve combat preparations
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग - फोटो : अमर उजाला

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दुनिया की सबसे बड़ी अपनी सेना के प्रशिक्षण के लिये चीन का पहला आदेश जारी किया है। आधिकारिक मीडिया में मंगलवार को आई खबरों में कहा गया कि इसका मकसद सशस्त्र बलों की युद्धक तैयारियों में सुधार करना है। 

विज्ञापन


हाल के दौर में चीन के सबसे शक्तिशाली नेता के तौर पर देखे जाने वाले 65 वर्षीय शी सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी), सेना और प्रेसीडेंसी के प्रमुख हैं। उन्होंने देश में अपनी तरह का पहला आदेश दिया जिसमें सैन्य प्रशिक्षण के पर्यवेक्षण पर एक परीक्षण विनियमन जारी करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर में कहा गया कि यह विनियमन एक मार्च से प्रभावी होगा। इसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की युद्ध की तैयारियों में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत उन रवायतों में सुधार के लिये कदम उठाया जाएगा जिनके वास्तविक युद्ध के दौरान इस्तेमाल का कोई औचित्य नहीं है। यह सैन्य प्रशिक्षण के दौरान कुप्रथाओं और अनुशासन भंग करने वाली परिस्थितियों के पैमानों की पहचान कर उनका विवरण भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed