फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shashi Tharoor's delegation reached America, Congress MP said - I am ready for three days

Shashi Tharoor: शशि थरूर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा अमेरिका, कांग्रेस सांसद बोले- मैं पूरे तीन दिन के लिए तैयार

Wed, 04 Jun 2025 10:30 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Wed, 04 Jun 2025 10:30 AM IST
सार

अमेरिका पहुंचा डॉ. शशि थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी कांग्रेस और प्रशासन के सदस्यों, थिंक टैंक, और नीति निर्माताओं से मुलाकात करेगा और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख के बारे में जानकारी देगा।

विज्ञापन
Shashi Tharoor's delegation reached America, Congress MP said - I am ready for three days
अमेरिका में कांग्रेस सांसद शशि थरूर। - फोटो : एक्स/@ShashiTharoor

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंच गया है। यहां वह अमेरिकी कांग्रेस, प्रशासन समेत तमाम प्रमुख वर्गों से मुलाकात करके आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख के बारे में जानकारी देगा। प्रतिनिधिमंडल के नेता कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका पहुंचने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं पूरे तीन दिन के लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
शशि थरूर ने एक्स पर लिखा कि ब्रासीलिया से साओ पाउलो और पनामा होते हुए तीन चरणों की एक रात भर  की भयावह यात्रा के बाद आज दोपहर वॉशिंगटन पहुंचा। जिसके दौरान मैं ठीक डेढ़ घंटे सोने में कामयाब रहा। हालांकि, एयरपोर्ट पर दो भारतीय-अमेरिकी पुलिसकर्मियों, अधिकारी हरमनप्रीत सिंह और हुंदल द्वारा स्वागत किए जाने पर प्रसन्न था। सीबीएस न्यूज टीम के साथ् साक्षात्कार रिकॉर्ड करने के लिए दूतावास गया। हमारे राजदूत विनय क्वात्रा और उनकी टीम के साथ हमारे प्रतिनिधिमंडल के लिए ब्रीफिंग और चर्चा के लिए होटल गए। मैं आखिरकार अपने कमरे में आ गया हूं और आगे के तीन पूरे दिन के लिए तैयार हूं।


ये भी पढ़ें: अमेरिका में खतरनाक जैविक रोगाणु तस्करी का मामला, FBI की रडार पर युगल; महिला के पकड़े जाने की खबर

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा कि अगले दो दिनों में  डॉ. शशि थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी कांग्रेस और प्रशासन के सदस्यों, थिंक टैंक, मीडिया और नीति निर्माताओं से मुलाकात करेगा और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख के बारे में जानकारी देगा। शशि थरूर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता और तेजस्वी सूर्या के साथ-साथ लोजपा (रामविलास) की शांभवी चौधरी, टीडीपी के जीएम हरीश बालयोगी, शिवसेना के मिलिंद देवड़ा, झामुमो के सरफराज अहमद और अमेरिका में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: कोलोराडो हमले के आरोपी सोलीमन का परिवार हिरासत में, आव्रजन अधिकारियों ने दी निर्वासन की धमकी

पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भी अमेरिका में
पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भी अमेरिका में है। इसे लेकर थरूर ने कहा कि हम अमेरिका में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को देखेंगे। यह दिलचस्प है कि एक ही शहर में दो प्रतिद्वंदी प्रतिनिधिमंडल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed