{"_id":"683fba0a376f2cdb590787f7","slug":"family-of-colorado-attack-accused-soliman-in-custody-immigration-officials-threaten-deportation-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Colorado Attack: कोलोराडो हमले के आरोपी सोलीमन का परिवार हिरासत में, आव्रजन अधिकारियों ने दी निर्वासन की धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Colorado Attack: कोलोराडो हमले के आरोपी सोलीमन का परिवार हिरासत में, आव्रजन अधिकारियों ने दी निर्वासन की धमकी
Wed, 04 Jun 2025 08:44 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 04 Jun 2025 08:44 AM IST
सार
अमेरिका के कोलोराडो में बोल्डर के पर्ल स्ट्रीट मॉल के बाहर इस्राइल समर्थक लोगों पर हमला किया गया था। हमले में मिस्र के नागरिक साबरी सोलीमन को आरोपी बनाया गया है। अब उसके परिवार को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
संदिग्ध हमलावर।
- फोटो : एक्स/@jammles9
विस्तार
अमेरिका के कोलोराडो के पर्ल स्ट्रीट मॉल में हमला करने वाले संदिग्ध मोहम्मद साबिर सोलीमन के परिवार पर कार्रवाई की जा रही है। आव्रजन अधिकारियों ने आरोपी सोलीमन की पत्नी और पांच बच्चों को हिरासत में लिया है। साथ ही उन्हें निर्वासित करने की धमकी दी। व्हाइट हाउस ने एक्स पर लिखा कि 45 वर्षीय मोहम्मद सबरी सोलीमन के परिवार को मंगलवार रात तक निर्वासित किया जा सकता है। ऐसा बेहद कम होता है जब किसी आरोपी के परिवार को हिरासत में लेकर निर्वासन की धमकी दी जाती है।
अमेरिका के कोलोराडो में बोल्डर के पर्ल स्ट्रीट मॉल के बाहर इस्राइल समर्थक लोग गाजा में बंधक लोगों के लिए रैली निकाल रहे थे तो उन पर हमला किया गया था। हमले को एफबीआई ने आतंकी घटना मानते हुए मिस्र के नागरिक मोहम्मद साबरी सोलीमन को हिरासत में लिया था। आरोपी ने हमले के बाद फलस्तीन की आजादी के नारे भी लगाए गए थे। वह एक साल से हमला करने की योजना बना रहा था। वह सभी यहूदी विरोधियों को मारना चाहता था। लेकिन उसने अपनी बेटी के हाईस्कूल के लिए हमले का प्लान टाल दिया था। हमले में छह लोग घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ें: सीरिया से इस्राइल पर दागे गए रॉकेट, इस्राइली रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति अहमद अल शरा को दे डाली धमकी
विज्ञापन
माली बनकर पहुंचा था प्रदर्शनकारियों के करीब, कार से बरामद हुए मोलोटोव कॉकटेल
अफसरों ने बताया कि संदिग्ध सोलीमन प्रदर्शन कर रहे समूह के करीब माली बनकर पहुंचा था। उसने समूह के जितना संभव हो सके उतना करीब पहुंचने के लिए नारंगी बनियान के साथ माली जैसी पोशाक पहन रखी थी। उसकी कार से कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 16 अप्रयुक्त मोलोटोव कॉकटेल बरामद किए हैं। ये कांच की वाइन की बोतलों या जार से बने थे, जिनमें साफ तरल पदार्थ और लाल कपड़े लटक रहे थे। सोलीमन ने पूछताछ में बताया कि उसके पास कुद 18 मोलोटोव कॉकटेल थे। उसने केवल दो को ही प्रदर्शनकारियों पर फेंका। उसके पास एक बैकपैक स्प्रेयर में गैस थी, लेकिन इसे किसी पर नहीं बल्कि खुद पर छिड़का क्योंकि उसने मरने की योजना बनाई थी।
परिवार को नहीं थे हमले की जानकारी
पूछताछ में सोलीमन ने अधिकारियों को बताया कि उसके परिवार सहित किसी को भी उसके हमले की योजना के बारे में पता नहीं था। उसने कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित अपने घर में डेस्क की दराज में आईफोन छिपाकर रखा था। इसमें परिवार के लिए संदेश थे। गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी ने उसका फोन पुलिस को सौंप दिया और कहा कि यह उसका है, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य भी इसका इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं सेना चला रही सरकार', ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पड़ोसी को दिखाया आईना
कौन है मोहम्मद साबरी सोलीमन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मद साबिर सोलीमन मिस्र का नागरिक है, जो वीजा पर अमेरिका पहुंचा था और उसके बाद से ही अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोलीमन पहली बार गैर अप्रवासी वीजा पर 27 अगस्त, 2022 को अमेरिका पहुंचा था। उसका वीजा 2 फरवरी, 2023 तक वैध था, लेकिन कथित रूप से वह वापस नहीं गया। 9 सितंबर, 2022 को, सोलीमन ने अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं में दावा दायर किया, जिसके बाद उसे 29 मार्च, 2023 तक अमेरिका में रहने की अनुमति मिल गई।
वह काहिरा के एक क्लब के लिए हैंडबॉल खिलाड़ी भी था। उसने कुवैत में 17 वर्ष बिताए थे। हमले के बाद सोलीमन पर संघीय घृणा अपराध और राज्य स्तर पर हत्या के प्रयास के आरोप हैं। उसे 10 मिलियन डॉलर के बॉन्ड पर काउंटी जेल में रखा गया है।