Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkish Military Helicopter Crashes During Training Flight, Several Air Force Crew Members Killed Update Hindi

तुर्किये में सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश: पांच जवानों की मौत, मलबे में तब्दील हुआ विमान; दो हफ्ते में दूसरा हादसा

Wed, 25 Nov 2026 12:39 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Nov 2026 12:39 AM IST
सार

तुर्किये में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना का AS-532 कूगर हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पांच क्रू सदस्यों की जान चली गई। दो हफ्ते में यह तुर्किये के सशस्त्र बलों का दूसरा हेलिकॉप्टर हादसा है।

विज्ञापन
Turkish Military Helicopter Crashes During Training Flight, Several Air Force Crew Members Killed Update Hindi
Breaking News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये में मंगलवार शाम एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हुआ। पश्चिमी तुर्किये में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पांच क्रू सदस्यों की मौत हो गई। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। पिछले दो हफ्तों के भीतर तुर्किये के सशस्त्र बलों का यह दूसरा हेलिकॉप्टर हादसा है।

विज्ञापन


उड़ान भरने के कुछ देर बाद हुआ हादसा
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर AS-532 कूगर मॉडल का था। इसने मंगलवार शाम एस्कीशेहिर से प्रशिक्षण उड़ान के लिए उड़ान भरी थी। एस्कीशेहिर में वायुसेना का पहला मुख्य जेट बेस कमांड स्थित है। मंत्रालय ने शुरुआती बयान में बताया था कि वायुसेना का हेलिकॉप्टर प्रशिक्षण के लिए रवाना हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। बाद में मंत्रालय ने पांच जवानों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर में वायुसेना में सेवा दे रहे पांच बहादुर साथी सवार थे, जो हादसे में मारे गए।
विज्ञापन


गांव के पास मिला हेलिकॉप्टर का मलबा
मीडिया में सामने आई तस्वीरों और वीडियो में घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाओं की टीमें दिखाई दीं। हादसा एस्कीशेहिर शहर के केंद्र से करीब 15 किलोमीटर पश्चिम में स्थित योरुकाकचायिर गांव के पास हुआ। तस्वीरों में हेलिकॉप्टर का ढांचा धुएं से घिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया। हादसे के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed