फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sharing photos on social media is dangerous for relations said research

हर पल की फोटो सोशल मीडिया पर करते हैं अपडेट, तो रिश्ते के लिए हो सकता है खतरनाक

Sun, 09 Sep 2018 03:26 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Sharing photos on social media is dangerous for relations said research

हम आए दिन ऐसे लोगों को देखते हैं जो अपनी हर एक गतिविधि की खबर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। कहां जा रहे हैं, कहां से आ रहे हैं, क्या खाया, क्या देखा और किनसे मिले इन सबकी जानकारी देना तो मानो कुछ लोगों के रूटीन का हिस्सा बन जाता है। कई लोग तो लोकेशन तक अपलोड कर देते हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि ऐसा करना अापके रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकता है। एक शोध में ये बात सामने आई है।

विज्ञापन


अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए शोध से पता चला है कि जो लोग सोशल मीडिया पर अपने हर एक पल की फोटो अपलोड करते हैं, इसका बुरा प्रभाव उनके रोमांटिक रिश्ते पर पड़ने लगता है। इस शोध के लिए मनोचिकित्सकों की एक टीम ने युवाओं और उम्रदराज लोगों की सोशल मीडिया गितिविधियों पर नजर रखी थी। इससे पहले आए शोध में ये बात पता चली थी ऐसे लोग अधिक रोमांटिक होते हैं। अब इस नए शोध में इससे उलट नतीजे आए हैं।   
विज्ञापन


तस्वीर डालने वाले लोगों के रिश्ते हुए प्रभावित

शोध के दौरान ये भी पाया गया कि लोग सुंदर दिखने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर इसलिए पोस्ट करते हैं क्योंकि उन्हें खुद की तारीफ सुनना काफी पसंद होता है। इसी कारण से वह लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। जिन लोगों ने अपनी ज्यादा तस्वीरें पोस्ट की और लंबे समय तक जो लोग ऐसा करते रहे, उनके रिश्तों में भी उतनी ही कड़वाहट पाई गई। जिसके कारण कई लोगों की शादी टूटी तो कई का ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed