फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shanghai reports first Covid deaths since start of lockdown

क्या अब चीन में तबाही मचाएगा कोरोना?: शंघाई में लॉकडाउन के दौरान पहली मौत, 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद

Mon, 18 Apr 2022 07:54 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 Apr 2022 07:54 AM IST
सार

Corona In China: शंघाई में प्रशासन सख्ती बरतते हुए कोविड नियम तोड़ने वाले हजारों लोगों को गिरफ्तार किया है, हालांकि सरकार नियंत्रित मीडिया ने इनकी संख्या नहीं बताई।

विज्ञापन
Shanghai reports first Covid deaths since start of lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन में कोरोना का कहर जारी है। यहां के शंघाई शहर में लॉकडाउन के दौरान पहली मौत दर्ज की गई है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यहां लगभग 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां बीते 24 घंटों में करीब 22 हजार मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को शंघाई शहर में 21,582 केस दर्ज किए गए थे। जबकि शुक्रवार को कोविड संक्रमण के 23,000 नए मामले दर्ज किए गए थे। गरुवार को यह संख्या 27,000 थी। महामारी की शुरुआत के बाद से वुहान के बाद शंघाई कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। जिस हिसाब से मामले आ रहे हैं उससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में कोरोना इस बार चीन में तबाही मचा सकता है।

विज्ञापन


चीन मौत के आंकड़े छुपा रहा
वॉल स्ट्रीट जर्नल, कैक्सिन और अन्य स्थानीय मीडिया के अनुसार, शंघाई में तीन बुजुर्गों की मौत ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण हुई है। हालांकि अब तक, आधिकारिक तौर पर किसी की मौत की सूचना नहीं दी गई है। इन सभी की उम्र 89 से 91 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


शंघाई में 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर
शंघाई में 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। भारी संख्या में टेस्ट के बावजूद संक्रमण पर काबू पाया नहीं जा सका है। चीन में वुहान के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण कहीं फैला है तो वह है शंघाई शहर। शंघाई म्यूनिसिपल हेल्थ कमिशन के अनुसार, ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण बढ़ रहा है जो नवजात शिशु से लेकर 100 दिन के किसी भी व्यक्ति को संक्रमित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चीन के 87 शहरों में लागू हैं प्रतिबंध
चीन के 100 में से 87 शहरों में फिलहाल लॉकडाउन या क्वारंटीन के कड़े नियम लागू हैं। इससे चीन की अर्थव्यवस्था के साथ ही वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रभावित हो रही है।


चीन में वाहन उद्योग ठप होने की आशंका

  • चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी एक्सपेंग के सीईओ ही जियाओपेंग ने कहा, शंघाई में हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो पूरे चीन में वाहनों का उत्पादन ठप हो जाएगा।  
  • शंघाई चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है। लॉकडाउन की वजह से आईफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों के कलपुर्जों की वैश्विक आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed