फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shafeenul Islam says Around 445 trespassers detained by Bangladesh while trying to return to country

नागरिकता कानून: बांग्लादेश लौटने लगे घुसपैठिए, बीजीबी ने 445 लोगों को हिरासत में लिया

Fri, 03 Jan 2020 12:36 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 03 Jan 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Shafeenul Islam says Around 445 trespassers detained by Bangladesh while trying to return to country
शफीनुल इस्लाम (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) के महानिदेशक शफीनुल इस्लाम का कहना है कि पिछले दो महीनों में अनधिकृत प्रवेश करने वाले 445 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह सभी अवैध तरीके से भारत जाने के बाद बांग्लादेश वापस आने की कोशिश कर रहे थे। गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


इस्लाम मे कहा कि 2019 में 1,0002 लोगों को कहिरासतमें लिया गया है। यह सभी अवैध तरीके से भारत जाने के बाद बांग्लादेश वापस लौट रहे थे। सीमा पर होने वाली हत्याओं को लेकर बीजीबी प्रमुख ने कहा, '25 से 30 दिसंबर तक नई दिल्ली में छह दिवसीय 49वें डीजी स्तर की बीजीबी-बीएसएफ की बैठक में सीमा पर होने वाली हत्याओं के मुद्दे पर चर्चा हुई। हमने सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा बांग्लादेशी नागरिकों की हत्या को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2019 में सीमा पर सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जब उनसे पूछा गया कि भीरत के साथ सीमा समन्वय सम्मेलन में क्या राष्ट्रीय नागरिक पंजी और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बातचीत हुई तो उन्होंने कहा, 'यह उनका आंतरिक मसला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लाम ने आगे कहा कि बीजीबी म्यांमार के साथ सीमा को सुरक्षित करने के लिए आधुनिक हथियार और गोला-बारूद खरीदने की योजना बना रहा है। पिछले साल भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों ने सीमा-संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 25 से 30 दिसंबर तक निदेशकों के साथ सामान्य स्तर की वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed