फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shadow minister Priti Patel wants China on UK’s national security risk list

UK: 'ब्रिटेन की राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम सूची में शामिल हो चीन', कंजर्वेटिव पार्टी सांसद प्रीति पटेल ने की मांग

Sun, 22 Dec 2024 05:33 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Dec 2024 05:33 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन की शैडो विदेश मंत्री प्रीति पटेल ने चीन को राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम सूची में शामिल करने की मांग की है। पटेल ने आरोप लगाया कि चीन बीते एक दशक से ब्रिटेन में जासूसी गतिविधियों और गलत जानकारी फैलाने की गतिविधियों में शामिल है। 

विज्ञापन
Shadow minister Priti Patel wants China on UK’s national security risk list
ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री और कंजर्वेटिव नेता प्रीति पटेल। - फोटो : रॉयटर्स/एएनआई

विस्तार

कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद प्रीति पटेल ने रविवार को कहा कि चीन को ब्रिटेन की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले देशों की सूची में शीर्ष स्थान पर रखा जाना चाहिए। पटेल भारतीय मूल की हैं और वह 'शैडो' विदेश मंत्री भी हैं। 'शैडो' का मतलब किसी पार्टी का वह सदस्य या मंत्री होता है, जो सरकार के किसी विभाग की भूमिका निभाता है, हालांकि यह वास्तव में सत्ता में नहीं होता है। 

विज्ञापन


प्रीति पटेल ने यह टिप्पणी हाल की उस घटना के बाद की है, जिसमें एक चीनी जासूस ने बकिंघम पैलेस में घुसने की कोशिश की। इस जासूस ने प्रिंस एंड्रयू (किंग चार्ल्स-तृतीय के छोटे भाई) के माध्यम से बकिंघम पैलेस में घुसपैठ का प्रयास किया। पटेल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और उनके मंत्रिमंडल पर आरोप लगाया कि वह चीन के साथ व्यापारिक संबंधों को राष्ट्रीय सुरक्षा से ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा ब्रिटेन के लिए खतरा रहा है, खासकर जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा, बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी), साइबर गतिविधियों और गलत सूचना फैलाने की आती है। 
विज्ञापन

 
चीन ने कई तरह से ब्रिटेन में घुसपैठ की: प्रीति पटेल
शैडो विदेश मंत्री पटेल ने 'द संडे टाइम्स' से बात करते हुए कहा, 'हम एक ऐसे शासन का सामना कर रहे हैं, जिसने पिछले दशक में हमारे देश में कई तरह से घुसपैठ की है, जिसमें साइबर गतिविधियां और गलत सूचना फैलाना भी शामिल है। कोरोना महामारी के दौरान इसने गलत जानकारी फैलाई और जासूसी की गतिविधि भी बढ़ाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'टिकटॉक के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों का पालन करे ब्रिटेन'
पटेल ने चीनी वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर भी चिंता जताई और कहा कि वह चाहती हैं कि ब्रिटेन इस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का पालन करे। इसके साथ ही उन्होंने चीन के लिए एक खास दूतावास के निर्माण पर भी सवाल उठाए, जिसके लिए 2018 में टावर ऑफ लंदन के पास एक साइट खरीदी गई थी। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था। लेकिन अब इस प्रस्ताव ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री एंजेला रेयर ने दोबारा समीक्षा के लिए भेजा है। पटेल ने कहा, यह बात मुझे रहा रही है कि एजेंला रेयन इस फैसले को ले रही हैं। मुझे लगता है कि देश को भी इस बारे में चिंता करनी चाहिए। 


पटेल ने चीन के साथ संबंधों पर जताई चिंता
पटेल ने इस बार पर भी चिंता जताई कि लेबर पार्टी चीन के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बढ़ रही है, खासकर हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों की गिरफ्तारी के संदर्भ में। उन्होंने कहा कि कीर स्टार्मर ने हाल ही में ब्राजील में जी-20 सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी और कुछ ही घंटों बाद हांगकांग में 45 लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed