फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sexual charges facing american supreme court judge candidate brett kavanaugh broke silence

यौन उत्पीड़न आरोपी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज पद के उम्मीदवार ब्रेट कावानाह ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 25 Sep 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
sexual charges facing american supreme court judge candidate brett kavanaugh broke silence
ब्रेट कावानाह
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज पद के उम्मीदवार ब्रेट कावानाह ने सोमवार को कहा कि वह एक निष्पक्ष प्रक्रिया के इंतजार में हैं ताकि अपने सम्मान की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन


कावानाह ने सोमवार की रात ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं एक निष्पक्ष प्रक्रिया के इंतजार में हूं, ऐसी प्रक्रिया जिससे मैं अपने सम्मान की रक्षा कर सकूं और मेरा नाम बेदाग साबित हो सके। मैं सिर्फ निष्पक्षता की मांग कर रहा हूं और इस प्रक्रिया में मुझे सुना जाए।’ इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कावानाह और उनकी पत्नी एश्ली ने ‘फॉक्स न्यूज’ पर अपना इंटरव्यू दिया। यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने के बाद यह कावानाह का पहला इंटरव्यू था।
विज्ञापन


पिछले 10 दिनों में दो महिलाओं ने सामने आकर आरोप लगाया है कि कावानाह ने 36 साल और 25 साल पहले उन पर यौन हमला किया था। कावानाह ने कहा, ‘मैंने किसी पर यौन हमला नहीं किया, न तो हाई स्कूल में और न ही किसी और समय। मैंने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कावानाह और उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पहली महिला क्रिस्टीन ब्लेजी फोर्ड को गुरुवार को सीनेट की न्यायपालिका समिति के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना है। डेमोक्रेट पार्टी इस मामले की जांच एफबीआई से कराने की मांग कर रही है। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुप्रीम कोर्ट के जज पद के लिए नामित अपने उम्मीदवार कावनाह के खिलाफ एफबीआई जांच कराने से इनकार कर रहे हैं।

 

इससे पहले, दिन में ट्रंप ने उम्मीद जताई कि कावानाह की नियुक्ति जल्द ही पक्की हो जाएगी। ट्रंप ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों को बताया, ‘हमें उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति जल्द ही पक्की हो जाएगी। वह एक भले इंसान हैं। काफी विद्वान हैं और उन्होंने जो कुछ किया है उसमें काफी बेहतर किया है। यदि कुछ उल्टा होता है तो यह बहुत दुखद होगा।’

(इनपुट-भाषा)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed