{"_id":"5c25009fbdec22570156afc3","slug":"severe-tremors-of-earthquakes-in-venezuela","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत
Thu, 27 Dec 2018 10:11 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, कराकास
भाषा, कराकास
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
वेनेजुएला में बृहस्पतिवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत भर गई और वे घरों से निकल कर सड़कों पर दौड़ पड़े। स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसका केन्द्र सैन डियागो के निकट था। भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
विज्ञापन
जिसके झटके सात राज्यों में महसूस किए गए। इससे कुछ देर बाद 5.0 तीव्रता के आफ्टर शॉक्स महसूस किए गए। गृह मंत्री ने नेस्टोर रेवेरोल ने कहा कि भूकंप से जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सोशल मीडिया में दिखाई गई फोटो में कुछ इमारतों में दरारें और टूटी दीवारें दिखाई दी हैं।
विज्ञापन