{"_id":"5e65eeb98ebc3eeb3434f860","slug":"several-people-killed-and-injured-in-road-accident-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में खाई में गिरी बस, 23 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में खाई में गिरी बस, 23 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
Mon, 09 Mar 2020 12:55 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक सड़क दुर्घटना में 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक यात्री बस पहाड़ से उत्तरी पाकिस्तान की गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 23 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फिराक के अनुसार, बस रावलपिंडी से स्कार्दू के रास्ते में थी, जब यह गिलगित के पास खाई में गिर गई। फिराक ने कहा कि दुर्घटना के समय 25 यात्री बस में सवार थे। दुर्घटना का कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अभी तक मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि 23 लोग मारे गए हैं जबकि कुछ अन्य यात्रियों की स्थिति गंभीर है। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं, वो घायलों और मृतकों को अस्पतालों में स्थानांतरित करने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ज्यादातर हादसे लापरवाह ड्राइविंग और खराब सड़कों के कारण होते हैं। सितंबर में एक सड़क हादसे में 10 पाकिस्तानी सेना के जवानों सहित कम से कम 27 लोग मारे गए थे और 15 से अधिक घायल हो गए थे।