फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several people  killed and injured in road accident in Pakistan 

पाकिस्तान में खाई में गिरी बस, 23 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Mon, 09 Mar 2020 12:55 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 09 Mar 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Several people  killed and injured in road accident in Pakistan 
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान में एक सड़क दुर्घटना में 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक यात्री बस पहाड़ से उत्तरी पाकिस्तान की गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 23 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फिराक के अनुसार, बस रावलपिंडी से स्कार्दू के रास्ते में थी, जब यह गिलगित के पास खाई में गिर गई। फिराक ने कहा कि दुर्घटना के समय 25 यात्री बस में सवार थे। दुर्घटना का कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अभी तक मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि 23 लोग मारे गए हैं जबकि कुछ अन्य यात्रियों की स्थिति गंभीर है। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं, वो घायलों और मृतकों को अस्पतालों में स्थानांतरित करने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ज्यादातर हादसे लापरवाह ड्राइविंग और खराब सड़कों के कारण होते हैं। सितंबर में एक सड़क हादसे में 10 पाकिस्तानी सेना के जवानों सहित कम से कम 27 लोग मारे गए थे और 15 से अधिक घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed