फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several killed in Myanmar flooding from Typhoon Yagi detail news in hindi

Myanmar: यागी तूफान ने मचाई म्यांमार में तबाही, 236 लोगों ने गंवाई जान, 77 लोग लापता

Tue, 17 Sep 2024 03:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेपीडॉ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेपीडॉ Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 17 Sep 2024 03:18 PM IST
सार

बाढ़ ऐसे समय में आई, जब फरवरी 2021 के विरोध में सेना और बलों के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस संघर्ष के कारण 30 लाख लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

विज्ञापन
Several killed in Myanmar flooding from Typhoon Yagi detail news in hindi
यागी तूफान - फोटो : ANI

विस्तार

यागी तूफान ने म्यांमार में तबाही मचा दी। इस तूफान के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ के कारण 236  लोगों की मौत हो गई। करीब 77 लोग लापता भी हैं। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए)ने बताया कि मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कई सूत्रों का कहना है कि सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और कई सारे लापता हैं। सोमवार को जारी अपडेट के अनुसार, बाढञ के कारण 631,000 लोग प्रभावित हुए हैं। बता दें कि इस साल एशिया के सबसे शक्तिशाली तूफान टाइफून यागी ने एक सप्ताह पहले म्यांमार, लाओस और वियतनाम में भारी तबाही मचाई थी
विज्ञापन


बाढ़ के कारण म्यांमार में मची तबाही
बाढ़ ऐसे समय में आई, जब फरवरी 2021 के विरोध में सेना और बलों के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस संघर्ष के कारण 30 लाख लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। ओसीएचए ने बताया कि बाढ़ के कारण यहां के लोगों को भोजन, पीने के पानी, दवा, कपड़े और आश्रय की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन क्षतिग्रस्त सड़क और पुल राहत प्रयासों में बाधा डाल रही हैं। बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा नेपीडॉ, सेंट्रल मांडले क्षेत्र, काया, कायिन और शान राज्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन


बता दें कि बाढ़ से प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत आगे आया है। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि सूखा राशन, कपड़े और दवाओं सहित 10 टन सहायता भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस सतपुड़ा पर म्यांमार भेजी गई। भारतीय वायु सेना के सी-17 सैन्य परिवहन विमान ने लाओस तक 10 टन राहत सामग्री पहुंचाई, जबकि वियतनाम को 35 टन सहायता भेजी जा रही है। ओसीएचए ने यह भी बताया कि म्यांमार के राहत प्रयासों को गंभीर फंडिंग समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed