फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several killed in heavy floods in China, 900 snakes escape from reptile farm

चीन में भारी बारिश-बाढ़ का कहर: 20 लोगों की मौत; फार्म से बाहर निकले 900 सांप; राष्ट्रपति जिनपिंग ने क्या कहा?

Tue, 07 Jul 2026 06:38 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, बीजिंग।
पीटीआई, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Jul 2026 06:38 PM IST
सार

चीन में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 331 लोग घायल हुए हैं। कई इलाकों में तबाही के बीच एक फार्म से करीब 900 सांप भागने से नया खतरा पैदा हो गया। सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Several killed in heavy floods in China, 900 snakes escape from reptile farm
बाढ और भूस्खलन से चीन में तबाही - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/शिन्हुआ न्यूज एजेंसी

विस्तार

चीन में आई भीषण बाढ़ में 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 331 लोग घायल हुए हैं। यह चीन की सबसे भयावह बाढ़ में से एक बताई जा रही है। इस बाढ़ के कारण एक और खौफ उस समय पैदा हो गया, जब पानी के तेज बहाव से एक सांपों का फार्म टूट गया और वहां से करीब 900 सांप भाग गए।सोमवार रात से चीन के कई इलाकों में खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने क्या निर्देश दिए?
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में पूरी ताकत से राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने घायलों के उपचार और आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा।
  • शी जिनपिंग ने निगरानी व्यवस्था, पहले से चेतावनी देने की प्रणाली और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दिया।
  • उन्होंने लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा के लिए आपदा रोकथाम और राहत कार्यों को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। 

फार्म से 900 सांपों के बाहर आने के बाद क्या हुआ?
सोमवार रात भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हेंगझोउ इलाके में एक सांपों का फार्म टूट गया। इसके बाद वहां से करीब 900 सांप बाहर निकल गए। हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल हुए एक वीडियो में लोग कमर तक भरे पानी में बांस की छड़ियां लेकर सांपों को पकड़ने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


हेंगझोउ के अधिकारी वू झी ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि ज्यादातर सांप जहरीले नहीं थे। उन्होंने कहा कि 10 लोगों की एक टीम बनाई गई है, जो मछली पकड़ने वाले जाल और बिजली के झटके देने वाले उपकरणों की मदद से सांपों को पकड़ रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि अगर घरों में सांप दिखें तो उन्हें हाथ से पकड़ने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरे के निशान से ऊपर कितनी नदियां?
केंद्रीय अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण पूरे चीन में 62 नदियों का जलस्तर बाढ़ की चेतावनी सीमा से ऊपर पहुंच गया है। गुआंग्शी में किंगशुई नदी में निगरानी के इतिहास का सबसे बड़ा बाढ़ स्तर दर्ज किया गया है।

हुबेई में तूफान से कितने लोगों की मौत हुई?
हुबेई प्रांत के पूर्वी हिस्से में सोमवार रात आंधी और तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। प्रांत के आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, इस खराब मौसम में 11 लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति लापता है। इस घटना में तीन इलाकों में 331 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 22 इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गईं, जबकि 4,855 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। 

ये भी पढ़ें: 'मैं आपकी कई योजनाओं की नकल करता हूं': इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ; क्या-क्या कहा?


गुआंग्शी में बारिश और बाढ़ से चार की मौत
दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी नाननिंग में रिकॉर्ड बारिश के बाद आई बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस आपदा से 93,300 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 54,460 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। क्षेत्र के जल विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी कि अगले 24 घंटों तक कई नदियों में जलस्तर बढ़ा रह सकता है।  

गांसू में भूस्खलन, पांच लोगों की मौत
अलग घटना में मंगलवार सुबह उत्तर-पश्चिम चीन के गांसू प्रांत के लोंगनान शहर के तानचांग काउंटी में एक इलाके में भूस्खलन हुआ। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कुल 33 लोग मलबे में दब गए थे। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बचावकर्मियों ने 21 लोगों को बाहर निकाला। लेकिन इलाज के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। बाकी 12 लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed